यूपी के सभी 75 जिलों में बड़ा बदलाव होने वाला है. राज्य के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई बैठक में फैसला लिया गया है कि सभी 75 जिलों में ओटीडी सीएम फेलो तैनात किए जाएंगे. लेकिन ये सुनने में जितना आसान लग रहा है वाकई में इतना है नहीं. ऐसे में अगर आप भी इस फील्ड में नौकरी करना चाहते हैं, तो चलिए जान लेते हैं कैसे इसमें नौकरी लग सकती है.
कौन कर सकता है आवेदन?
इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए सरकार की ओर से योग्यता तय की गई है. आवेदन करने वाले उम्मीदवार के बाद संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए. इसके साथ ही सरकार ने एज लीमिट भी बताया है, जो 40 साल रखी गई है.
कैसे होगा सिलेक्शन?
इस पोस्ट पर सिलेक्शन की बात करें तो यह 3 चरणों में होगा. इसमें रिटन एग्जाम, अधिनामी योग्यता और इंटरव्यू शामिल है. उम्मीदवार को हिंदी और अंग्रेजी बोलने और लिखने आना चाहिए साथ ही कंप्यूटर का बेहतरीन नॉलेज होना चाहिए.
मिलेगी इतनी सैलरी
इस पद पर चयनित उम्मीदवारों को 50,000 प्रति माह की सैलरी दी जाएगी. काम के लिए उन्हें जरूरी संसाधन भी दिए जाएंगे. पहले उन्हें एक साल के लिए काम करना होगा. इसके बाद उनके प्रदर्शन के बेसिस पर कार्यकाल को आगे बढ़ाया जाएगा.
छात्रों क दी जाएगी ट्रेनिंग
बता दें कि इसके लिए सरकार कुल 150 सरकारी स्कूलों में ड्रीम स्किल लैब्स का निर्माण करेगी. इसमें छात्रों को रोबोटिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, डिजाइन और एडिटिव मैन्युफैक्चरिंग जैसी आधुनिक तकनीकों की ट्रेनिंग दी जाएगी.
क्या करना होता है काम?
इन फेलो को सरकार का कान और आंख माना जाता है. आपको स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि और कौशल विकास जैसी योजनाओं की ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करनी होगी और यह बताना होगा कि इन्हें और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है.
आजतक एजुकेशन डेस्क