NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए मांगे आवेदन, 6 दिसंबर तक कर सकते हैं अप्लाई

NTA ने NEET, JEE, CUET और UGC-NET जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए ऑब्जर्वर पैनल में शामिल होने के इच्छुक योग्य पेशेवरों से आवेदन मांगे हैं. इसके लिए सरकारी शिक्षक-प्रोफेसर, पे लेवल-8 से ऊपर के सेवानिवृत्त अधिकारी, वरिष्ठ सैन्यकर्मी और CAPF के जवान पात्र हैं.

Advertisement
NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन मांगे. NTA ने ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन मांगे.

अनमोल नाथ

  • नई दिल्ली,
  • 07 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 11:09 PM IST

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आगामी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षाओं के लिए ऑब्जर्वर के पैनल में शामिल होने के इच्छुक योग्य पेशेवरों से आवेदन मांगे हैं. इस पहल का उद्देश्य NEET, JEE, CUET और UGC-NET जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं के आयोजन में पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखना है.

NTA की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एजेंसी ने सरकारी सेवा और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अलग-अलग श्रेणियों के योग्य लोगों से आवेदन मांगे हैं. इसमें सरकारी संस्थानों के सेवानिवृत्त या सेवारत शिक्षक और प्रोफेसर शामिल हैं. इसके अलावा पे लेवल-8 से ऊपर के सेवानिवृत्त केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी भी आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

इसी तरह सूबेदार मेजर या उसके समकक्ष और उससे ऊपर के रैंक के सेवानिवृत्त सैन्यकर्मी भी ऑब्जर्वर पैनल के लिए आवेदन कर सकते हैं. केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) के जवान भी इसके लिए पात्र हैं. आवेदकों का शारीरिक रूप से स्वस्थ होना जरूरी है, ताकि वे ऑब्जर्वर की जिम्मेदारियां ठीक से निभा सकें. जरूरत पड़ने पर उन्हें यात्रा करने के लिए भी तैयार रहना होगा. इसके साथ ही आवेदकों का अनुशासन और सतर्कता से जुड़ा रिकॉर्ड साफ होना चाहिए. उनके खिलाफ कोई विभागीय या सतर्कता संबंधी कार्रवाई लंबित नहीं होनी चाहिए. NTA ने साफ किया है कि जो उम्मीदवार तय पात्रता शर्तों को पूरा करते हैं, वही ऑब्जर्वर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन करें.

6 दिसंबर तक कर सकेंगे आवेदन

ऑब्जर्वर के पैनल में शामिल होने के लिए आवेदन करने की अंतिम तारीख 6 दिसंबर 2026 तय की गई है. इच्छुक और पात्र उम्मीदवार NTA की आधिकारिक अधिसूचना में दिए गए QR कोड को स्कैन करके आवेदन कर सकते हैं.

Advertisement

परीक्षा में ऑब्जर्वर की क्या होगी भूमिका

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी देशभर में कई महत्वपूर्ण प्रवेश और पात्रता परीक्षाएं आयोजित करती है. परीक्षा केंद्रों पर ऑब्जर्वर की तैनाती का उद्देश्य परीक्षा प्रक्रिया पर नजर रखना और किसी भी तरह की अनियमितता को रोकना है. इससे परीक्षा की विश्वसनीयता बनाए रखने में मदद मिलती है.परीक्षा सत्र से पहले NTA की यह पहल निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षाओं के आयोजन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है. हर साल लाखों अभ्यर्थियों के शैक्षणिक और व्यावसायिक भविष्य से जुड़ी इन परीक्षाओं में पारदर्शिता बनाए रखना एजेंसी की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »