कौन हैं IPS अधिकारी अनुराग? M.Tech की पढ़ाई फिर UPSC की तैयारी, हुआ तबादला तो, दे दिया इस्तीफा 

मध्य प्रदेश के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया ने इस्तीफा दे दिया है. उनके इस इस्तीफे पर इसलिए भी हड़कंप मचा है क्योंकि सागर एसपी पद से हटाए जाने के केवल चार दिन बाद ही राज्य सरकार को अपनी त्यागपत्र सौंप दिया है. ऐसे में अब लोग उनके बारे में जानने के लिए और भी ज्यादा उत्सुक हो गए हैं, चलिए जानते हैं उनके बारे में. 

Advertisement
कौन हैं IPS अधिकारी अनुराग? कौन हैं IPS अधिकारी अनुराग?

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 04 नवंबर 2026,
  • अपडेटेड 9:52 AM IST

मध्य प्रदेश के IPS अधिकारी अनुराग सुजानिया इन दिनों चर्चा में हैं. सागर के पुलिस अधीक्षक (SP) पद से हटाए जाने के चार दिन बाद उन्होंने भारतीय पुलिस सेवा से इस्तीफा दे दिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, उन्होंने अपने त्यागपत्र में निजी कारणों का हवाला दिया है. हालांकि, अभी उनके इस्तीफे को सरकार की ओर से स्वीकार किए जाने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. बांदा में जहरीली शराब पीने से 16 लोगों की मौत के बाद उन्हें एसपी पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय भोपाल में एआईजी के पद पर भेजा गया था. ऐसे में चलिए जानते लेते हैं कि उन्होंने कहां से पढ़ाई की है, क्या विवाद रहा है और किस वजह से उन्होंने इस्तीफा दिया है? 

Advertisement

कौन हैं IPS अनुराग सुजानिया?

बता दें कि अनुराग सुजानिया 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी हैं. वह मध्य प्रदेश कैडर में तैनात रहे हैं और मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं. भारत सरकार की IPS सिविल लिस्ट में उनकी शैक्षणिक योग्यता M.Tech दर्ज है. इस रिकॉर्ड में उनकी इंजीनियरिंग की पढ़ाई से जुड़ी अन्य डिग्री या संस्थान का नाम साफ नहीं दिया है. सरकारी सिविल लिस्ट के मुताबिक, उनका IPS बैच 2014 है और उनका नाम मध्य प्रदेश कैडर के अधिकारियों में शामिल है. उन्होंने अपने करियर में टीकमगढ़, मंदसौर और मुरैना जैसे जिलों में पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी संभाली. बाद में उन्हें सागर का SP बनाया गया.

MTech की डिग्री के बाद UPSC से बने IPS

उपलब्ध IPS सिविल लिस्ट में सुजानिया की योग्यता M.Tech दर्ज की गई है यानी उनका तकनीकी शिक्षा का बैकग्राउंड रहा है  इसके बाद उन्होंने UPSC सिविल सेवा परीक्षा के जरिए IPS में जगह बनाई. 

Advertisement

क्यों दिया इस्तीफा? 

अनुराग सुजानिया को अक्टूबर 2026 में सागर के SP पद से हटाकर भोपाल स्थित पुलिस मुख्यालय में AIG के पद पर भेजा गया था. यह बदलाव सागर के बांदा क्षेत्र में जहरीली शराब पीने से हुई मौतों के मामले के बाद हुआ. इस घटना में पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर सवाल उठे थे. इसके कुछ दिन बाद, 2 नवंबर को सुजानिया ने इस्तीफा सौंप दिया. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने इसकी वजह निजी कारण बताई है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »