JEE Main 2018: जल्द जारी होंगे एडमिट कार्ड, एंट्रेंस से पहले ऐसे करें तैयारी

जेईई मेन परीक्षा के लिए जल्द ही एडमिट कार्ड जारी होने वाले हैं. जानें कैसे करें इस परीक्षा की तैयारी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

प्रियंका शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 10 मार्च 2018,
  • अपडेटेड 4:17 PM IST

जॉइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (JEE) मेन 2018 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nic.in पर जारी हो जाएंगे. जेईई की गिनती मुश्किल परीक्षा में की जाती है. अगर आप इस साल ये परीक्षा देने वाले हैं तो, जानें कैसे कुछ टिप्स जिन पर अमल कर आप इस परीक्षा में बेहतरीन परिणाम ला सकते हैं.

1. ऑनलाइन बनाम ऑफलाइन तरीका

Advertisement

जेईई एंट्रेंस में अब स्टूडेंट्स को ऑनलाइन या ऑफलाइन एग्जाम की चॉइस दी जाती है. ऑफलाइन पारंपरिक तरीका है और ऑनलाइन एग्जाम देने में सहजता महसूस नहीं करने की स्थिति में यह स्टूडेंट्स की प्रदर्शन क्षमता पर कोई बंदिश नहीं लगाता है. कई स्टूडेंट्स दबाव में आकर ऑनलाइन का विकल्प लेने की गलती कर बैठते हैं. जबकि बुद्धिमानी इसमें हैं कि पहले आप अपनी क्षमता और योग्यता को आंकें, दोनों विकल्पों के बारे में अपनी शंकाओं का समाधान कर आकलन करें और फिर निर्णय लें.

2. स्पीड पर दें ध्यान

जेईई एंट्रेंस में सफलता काफी हद तक टाइम मैनेजमेंट पर निर्भर करती है. अगर आप टेस्ट ऑनलाइन दे रहे हैं तो आपको जो सिस्टम मिला हुआ है उसे जांच लें, यह सुनिश्चित कर लें कि सिस्टम में कोई तकनीकी समस्या और स्लो प्रोसेसिंग न हो. ऑफलाइन एग्जाम में भी समय का पूरा ध्यान रखना होगा. अच्छा होगा कि घड़ी ऐसी जगह रख लें जहां आसानी से आप वक्‍त देख सकें. लेकिन ऐसा भी न हो कि आपका पूरा ध्यान घड़ी पर ही रहे और आप समय को लेकर तनाव व चिंता में पड़ कर गलती कर बैठें. साथ ही आज ही से सिस्टम पर अपनी स्पीड बढ़ाने के लिए प्रैक्टिस करते रहें.

Advertisement

3. पढ़ें और समझें

पुराने पेपर पढ़ें. बार-बार उनकी प्रैक्टिस करें.

4. न्यूमेरिकल सवाल पर ध्यान

अगर आपको एग्जाम में अच्छा स्कोर करना है तो आपको रोजना 40-80 न्यूमेरिकल सवाल हल करने होंगे. इन सवालों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और मैथ्स के सवाल शामिल होने चाहिए. एग्जाम में अपनी प्रफोमेंस इंप्रूव करने के लिए सवालों को हल करने के लिए एक समयसीमा तय करें.

5. फार्मूले और थ्योरी

फार्मूले और थ्योरी के प्रश्नों की तैयारी करना भी ना भूलें, आप खुद से विश्लेषण करें कि किन टॉपिक्स में आपसे गलती हो सकती है और कौन से टॉपिक्स आपका ज्यादा समय खर्च कर सकते हैं. उसी के अनुसार तैयारी करें.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement