एक आइडिया, 1.5 लाख रुपये जीतने का मौका, जानें कौन कर सकता है आवेदन?

युवाओं को अपने आइडिया और इनोवेशन को अब सामने रखने का खास मौका सामने आया है. लेकिन इसकी सबसे खास बात ये है कि इसमें युवाओं को 1.5 लाख रुपये तक जीतने का मौका मिल सकता है. चलिए जानते हैं कि इसके लिए कौन आवेदन कर सकता है? 

Advertisement
एक आइडिया से लाखों का इनाम. एक आइडिया से लाखों का इनाम.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 21 अक्टूबर 2026,
  • अपडेटेड 6:49 PM IST

नए बिजनेस की शुरुआत करने या समाज की किसी परेशानी का समाधान निकालने वाला आइडिया आपके पास है, तो उसे सामने रखने का मौका मिल रहा है. IIT कानपुर युवाओं को अपने इनोवेटिव आइडिया पेश करने के लिए एक मंच दे रहा है. इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाली टीमों को अपने विचारों और काम के दम पर ₹1.5 लाख रुपये तक का कैश प्राइज जीतने का मौका मिल सकता है. यह पहल केंद्र सरकार के युवा मामले और खेल मंत्रालय की ओर से आयोजित ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग 2027’ का खास हिस्सा है. 

Advertisement

इसके तहत IIT कानपुर नॉलेज पार्टनर की भूमिका निभा रहा है. प्रतियोगिता के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2026 है. ऐसे में इच्छुक युवाओं के पास आवेदन करने के लिए ज्यादा समय नहीं बचा है. लेकिन अगर आप इन पदों पर आवेदन करना चाहते हैं, तो उम्मीदवार इससे जुड़ी शर्तें और प्रतियोगिता के नियम ध्यान से पढ़ लेने चाहिए.

क्या है ये चैलेंज? 

बता दें कि YEC 2027 एक राष्ट्रीय स्तर का कार्यक्रम है, जहां पर युवाओं को अपने इनोवेटिव आइडिया और प्रोटोटाइप को पहचानना है जिसमें वह देश के सामाजिक और आर्थिक परेशानियों का समाधान कर सकें. MY भारत के ऑफिशियल नोटिस के मुताबिक, इस पहल के तहत प्रतिभागियों को अपना आइडिया सामने रखने, एक्सपर्ट्स से मेंटरशिप पाने और राष्ट्रीय मंच पर अपनी इनोवेशन की क्षमता दिखाने का मौका मिलता है. 

Advertisement

कौन कर सकता है आवेदन? 

IIT कानपुर के मुताबिक, इस चैलेंज के लिए 18 से 35 साल की उम्र के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. वहीं, उम्मीदवार चाहे तो अकेले या अधिकतम 3 मेंमबर के साथ इन पदों पर आवेदन कर सकते हैं. हालांकि, टीम के सभी लोगों को उम्र सीमा को पूरा करना होगा. इसके लिए स्टार्टअप फाउंडर भी आवेदन कर सकते हैं, लेकिन इसके लिए कुछ शर्तें हैं. सबसे पहले तो उन्हें उद्यम 'डिपार्टमेंट फॉर प्रमोशन ऑफ इंडस्ट्री एंड इंटरनल ट्रेड' (DPIIT) के तहत स्टार्टअप इंडिया पहल की ओर से मान्यता मिली हो. 

इसके साथ ही आवेदक का माइक्रो, स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज (MSME) के तौर पर रजिस्ट्रेशन होना भी जरूरी है. वहीं, सरकारी विभाग, प्राइवेट कंपनी, NGO या किसी शैक्षणिक संस्थान में काम करने वाले प्रोफेशनल भी इस प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकते हैं. हालांकि, ऐसे उम्मीदवारों को अपने संस्थान या नियोक्ता से अनापत्ति प्रमाणपत्र यानी NOC जमा करना होगा.  

जीतने वाली टीमों को मिलेगा कैश प्राइज, IIT कानपुर के विशेषज्ञ करेंगे मेंटरशिप

इस चैलेंज में राष्ट्रीय स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाली पांच टीमों को इनाम दिया जाएगा. पहले नंबर पर रहने वाली टीम को 1.5 लाख रुपये का नकद पुरस्कार मिलेगा. वहीं, दूसरे स्थान की टीम को 1 लाख रुपये, तीसरे स्थान पर आने वाली टीम को 75 हजार रुपये, चौथे स्थान की टीम को 50 हजार रुपये और पांचवें स्थान पर रहने वाली टीम को 30 हजार रुपये दिए जाएंगे.

Advertisement

इसमें केवल कैश प्राइज ही नहीं, चयनित प्रतिभागियों को IIT कानपुर के विशेषज्ञों से मार्गदर्शन लेने का अवसर भी मिलेगा. यह मेंटरशिप ऑनलाइन और ऑफलाइन, दोनों माध्यमों से दी जाएगी, जिससे प्रतिभागियों को अपने आइडिया को बेहतर बनाने और आगे बढ़ाने में मदद मिल सकेगी. हालांकि, ध्यान रहे कि इसके लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर है. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »