जब बढ़ने लगे वर्कलोड, तो ऐसे करें हैंडल

ऑफिस में अगर वर्कलोड बढ़ने लगे तो इन टिप्सं की मदद से आप काम के प्रेशर से मुक्ति पा सकते हैं...

Advertisement
वर्कलोड को ऐसे करें हैंडल वर्कलोड को ऐसे करें हैंडल

परमीता शर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 02 अप्रैल 2017,
  • अपडेटेड 4:18 PM IST

ऑफिस में अगर वर्कलोड बढ़ने लगे तो इन टिप्स की मदद से आप काम के प्रेशर से मुक्ति पा सकते हैं...

किसी भी ऑफिस में वर्क प्रेशर तो होता ही है. अक्सर लोग इसकी शिकायत भी करते हैं. लेकिन जब आप पर वर्कलोड बढ़ जाए, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है. हम आपको बता रहे हैं ऐसे 5 टिप्स, जो रिलेक्सल होने में मदद देंगे.

Advertisement

- ये बात समझ लीजिए कि शांत रहने से किसी प्रॉब्लम का हल नहीं निकलता. इसलिए अपने बॉस से बात करें और उन्हें हकीकत से वाकिफ कराएं. हो सकता है कि उन्हें आपकी परेशानी का अंदाजा ही ना हो.

- जब भी बॉस के साथ मीटिंग हो अपनी बात को प्वांइंट दर प्वाइंट कहें. अगर आप प्वाइंट नहीं बनाएंगे तो उलझ जाएंगे कि क्या कहना है.

- कई बार ऐसा होता है कि आपके वर्क प्रोफाइल से ज्यादा काम आपको सौंप दिया जाता है. इसलिए अपने प्रोफाइल को देखें और उसके अनुसार ही काम स्वीकारें.

- ये समझें कि आपको मना करना ही होगा. अगर आप हर काम के लिए सहमति देंगे तो आप पर ही बोझ बढ़ेगा.

- अपने सीनियर्स से कहें कि वे आपके लिए टास्क तैयार करें, जिनके अनुसार ही आप उन पर काम करेंगे.

Advertisement

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement