किस मिस्टेक से रिजेक्ट हो जाता है सरकारी नौकरी का फॉर्म? तैयारी कर रहे हैं तो समझ लें पूरा प्रोसेस

भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी के तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता है कि सरकारी नौकरी के पदों पर आवेदन कैसे करना है या फॉर्म फिल करने के सही तरीका क्या है? जिसकी वजह से परीक्षा तो दूर की बात है उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है. ऐसे में इस परेशानी से डील करने के लिए इसे समझना बहुत जरूरी है. 

Advertisement
सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय उम्मीदवार कर रहे गलतियां. (Photo :ITG) सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय उम्मीदवार कर रहे गलतियां. (Photo :ITG)

निवेदिता गुप्ता

  • नई दिल्ली,
  • 10 मई 2026,
  • अपडेटेड 2:00 PM IST

भारत में सरकारी नौकरी का अलग ही क्रेज है. हर दूसरा युवा सरकारी नौकरी की तलाश में रहता है. लेकिन फिर भी कई बार उन्हें यह नहीं समझ आता कि सरकारी नौकरी के लिए आवेदन कैसे करना है या फॉर्म फिल करने का सही तरीका क्या है? जिसकी वजह से अक्सर फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है. महीनों नहीं, कई बार सालों की मेहनत उस एक ऑनलाइन फॉर्म पर आकर टिक जाती है. कांपते हाथों से सरकारी नौकरी के लिए वह हर डिटेल भरता है, फोटो अपलोड करता है, फीस जमा करता है और आखिर में 'Final Submit' दबाकर राहत की सांस लेता है.

Advertisement

लेकिन कुछ दिनों अगर 'Application Rejected' का पता चले तो बड़ा झटका लगता है. वजह कोई बड़ी नहीं... कहीं फोटो का बैकग्राउंड गलत था, कहीं सिग्नेचर धुंधला था, कहीं नाम दसवीं की मार्कशीट से मैच नहीं हुआ या फिर किसी कॉलम में गलत जानकारी भर दी गई. और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लाखों युवाओं के सपने कई बार एग्जाम हॉल तक पहुंचने से पहले ही इसी तरह टूट जाते हैं. ऐसे में यह समझना बेहद जरूरी है कि सरकारी नौकरी का फॉर्म भरते समय कौन-सी गलतियां सबसे भारी पड़ती हैं और सही तरीका क्या है.

मीडिल क्लास परिवारों के लिए सरकारी नौकरी जादुई चाबी है, जो एक झटके में समाज में मान-सम्मान, स्थिरता और एक सुरक्षित भविष्य के सारे दरवाजे एक साथ खोल देती है. घर के बड़े-बुजुर्गों के लिए बेटा सरकारी नौकर है कहना, किसी मेडल जीतने से कम नहीं होता.

Advertisement

कैसे खोजते हैं नौकरी? 

सरकारी नौकरी का क्रेज जो हमारे समाज में है वह किसी बड़े कंपनी में मिलने वाली सैलरी में भी नहीं होती है. लेकिन अपने इस सपने को पूरा करने के लिए पहला स्टेप परीक्षा नहीं बल्कि फॉर्म है. उम्मीदवारों को ये जानना जरूरी है कि वैकेंसी कहां निकली है. आज के दौर में ज्यादातर सरकारी नौकरी के फॉर्म ऑनलाइन आते हैं जिसके कारण गलती की आशंका बढ़ जाती है और साथ ही कई फॉर्म निकलते हैं जिसकी वजह से छात्र भी बहुत कंफ्यूज हो जाते हैं लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है. आपका फोन ही आपकी इसमें मदद कर सकता है. हालांकि, डिजिटल दौर में ये समझ पाना भी थोड़ा मुश्किल है कि कौन सी वेबसाइट सही है और कौन सी गलत. सर्च करने के दौरान फर्जी लिंक पर क्लिक करने से बचें. सरकारी नौकरी ढूंढने के सबसे आसान और भरोसेमंद रास्ते हैं-

ऑफिशियल वेबसाइट 

अगर आपको किसी भी भर्ती के बारे में जानकारी मिलती है, तो सबसे पहले ऑफिशियल लिंक पर जाकर उसकी पुष्टि करें और जिन परीक्षाओं या भर्ती के लिए आप आवेदन करना चाहते हैं वह भी यहीं से कर सकते हैं या किसी नई भर्ती के लिए भी आप यहां पर चेक कर सकते हैं.  

Advertisement

जॉब अलर्ट पोर्टल 

इसके अलावा आपके मोबाइल फोन पर सरकारी नौकरी से जुड़े कई ऐसे जॉब अलर्ट पोर्टल होते हैं जिसके जरिए आप नौकरी के बारे में जान सकते हैं. ये साइट युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय रहती है. ये न केवल आपको जॉब के बारे में बताते हैं बल्कि उससे जुड़ी योग्यता, आवेदन शुल्क, विभागों के मुताबिक नौकरी समेत कई जानकारियां देते हैं. 

सोशल मीडिया 

सोशल मीडिया पर भी कई ऐसे चैनल हैं जहां सरकारी नौकरी से जुड़े सारे अपडेट दिए जाते हैं. यहां पर कई अकाउंट हैं जो सही जानकारी देते हैं. हालांकि, इनपर कई बार ये जानकारियां गलत भी होती हैं जिसके लिए आपको ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक करना होगा.

कैसे भरे फॉर्म? 

नौकरी खोजने के बाद से जो टास्क सबसे बड़ा होता है वह है फॉर्म फिल करने का. पहले के दौर में लोग फॉर्म खरीदकर भर लेते थे जिसके बाद साइबर कैफे वाले दिन भी आए. लोग वहां पर जाकर दुकानदारों को अपनी पूरी जानकारी देते थे जिसके बाद से वह उनका ऑनलाइन फॉर्म फिल करते थे. लेकिन आज के मॉडर्न युग में कई लोग खुद ही घर बैठे अपना फॉर्म फिल कर लेते हैं लेकिन आज भी युवाओं की पहली पसंद साइबर कैफे के माध्यम से फॉर्म भरवाना होती है फिर वह चाहे ग्रामीण इलाके हों या शहरी. हालांकि, शहर के मुकाबले ये ग्रामीण इलाकों में ज्यादा प्रचलित है. 

Advertisement

फॉर्म फिल करते समय होती है घबराहट

अब सवाल ये उठता है कि घर-घर इंटरनेट होने के बावजूद युवा क्यों खुद फॉर्म भरने के बजाय साइबर कैफे का रुख कर रहे हैं? तो बता दें कि फॉर्म कई चरणों में भरा जाता है जिसमें उम्मीदवारों की छोटी से छोटी जानकारी मांगी जाती है जिससे वह घबरा जाते हैं. इसके साथ ही खुद फॉर्म भरने से साइज के मुताबिक फोटो और आवेदन शुल्क का पेमेंट फंसने का डर बना रहता है. साइबर कैफे वाले इन कामों में एक्सपर्ट होते हैं. उन्हें मालूम होता है कि आखिर परेशानी क्या है. इसके अलावा अगर आपको नौकरी के बारे में ज्यादा नॉलेज नहीं है, तो यहां पर अन्य भर्तियों के बारे में जानकारी मिल जाती है. 

क्या होता है पूरा प्रोसेस? 

सरकारी नौकरी पाने के लिए उम्मीदवार को सबसे पहले सही नौकरी का चुनाव करना होगा. इसके बाद जो काम सबसे ज्यादा अनिवार्य होता है उम्मीदवार उसे ही छोड़ देते हैं और वह है नौकरी की योग्यता या एप्लीकेशन को सही तरह से पढ़ना. यह केवल डेटा नहीं होते हैं बल्कि नौकरी का सार होता है. अगर आप योग्यता जैसे एज-डिग्री पूरी नहीं करते, तो फॉर्म न भरें. 

अब लगभग सभी बड़े बोर्ड (जैसे UPSC, UPPSC, SSC) OTR की सुविधा देते हैं. इसमें आपको अपनी बेसिक डिटेल्स एक बार भरनी होती है, जो हर फॉर्म में अपने आप आ जाती है. इसे बहुत ध्यान से भरें क्योंकि इसमें सुधार का मौका कम मिलता है. 

Advertisement

फॉर्म भरने से पहले तैयार रखें ये डॉक्यूमेंट-

फोटो: हाल ही में खींची गई (3 महीने से पुरानी न हो).

साइन: सफेद पेज पर ब्लैक पेन से साइन मांगी जाती है. 

फिंगर प्रिंट: कुछ परीक्षाओं (जैसे बैंकिंग) में फिंगर प्रिंट मांगी जाती है. 

साइज लिमिट: फाइल्स को अक्सर 20KB से 50KB के बीच रखें. 

डेटा एंट्री और प्रीव्यू

फॉर्म भरते समय अपनी 10वीं की मार्कशीट सामने रखें. नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि में एक स्पेलिंग की गलती भी आपका चयन रद्द करा सकती है. सबमिट दबाने से पहले Preview बटन पर क्लिक करके हर एक शब्द को दोबारा पढ़ें. 

आवेदन शुल्क और प्रिंटआउट

बिना फीस भुगतान के आवेदन अधूरा है. पेमेंट के बाद एप्लीकेशन स्टेटस चेक करें कि वहां पर क्या दिख रहा है? इसके बाद प्रिंटआउट निकाल लें. 

कैंडिटेट कर रहे हैं ये गलतियां

1. नोटिफिकेशन को 'स्कैन' करना, पढ़ना नहीं 

अधिकांश कैंडिटेट 50-100 पेजों का आधिकारिक नोटिफिकेशन देखकर घबरा जाते हैं और सिर्फ मुख्य तारीखें देखकर फॉर्म भरना शुरू कर देते हैं. इस दौरान वे छोटी-छोटी लेकिन अहम बातों जैसे फोटो पर तारीख होनी चाहिए या नहीं, चश्मा पहनकर फोटो मान्य है या नहीं को नजरअंदाज कर देते हैं जिसकी वजह से उनका फॉर्म रिजेक्ट हो जाता है. 

Advertisement

2. साइबर कैफे के भरोसे रहना

भारत में आज भी एक बड़ी आबादी साइबर कैफे से फॉर्म भरवाती है. उम्मीदवार कैफे वाले को अपने डॉक्यूमेंट्स देकर बाहर टहलने चले जाते हैं. कैफे वाला जल्दीबाजी में किसी और का डेटा आपके फॉर्म में डाल सकता है या स्पेलिंग मिस्टेक कर सकता है जिसे आपको सही करना होगा. जब तक फाइनल सबमिट न हो जाए, कंप्यूटर स्क्रीन से नजर न हटाएं और वहीं पर बैठे रहे. 

3. फोटो और सिग्नेचर का फॉर्मेट

यह फॉर्म रिजेक्शन का सबसे बड़ा कारण माना जाता है. फोटो का साइज गलत होना, फोटो पुरानी होना (जिसमें चेहरा अब मैच न करता हो) या सफेद कागज के बजाय लाइन वाले कागज पर साइन करके अपलोड कर देना आपकी सबसे बड़ी गलतियों में शामिल है. 

4. क्रुशियल डेट को इग्नोर करना
 
सरकारी नौकरियों में आरक्षण (EWS, OBC, SC, ST) का लाभ लेने के लिए सर्टिफिकेट एक निश्चित तारीख से पहले का बना होना चाहिए. उम्मीदवार फॉर्म तो भर देते हैं, लेकिन उनके पास उस तारीख का वैध सर्टिफिकेट है या नहीं ये सोचते नहीं हैं. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय ऐसे उम्मीदवारों को सीधे बाहर कर दिया जाता है. 

5. शैक्षणिक योग्यता की कट-ऑफ डेट

मान लीजिए वैकेंसी के लिए ग्रेजुएशन चाहिए और उसकी कट-ऑफ डेट 1 अगस्त है लेकिन अगर आपका रिजल्ट 2 अगस्त को आता है, तो आप योग्य नहीं हैं. उम्मीदवार Appearing में फॉर्म भर देते हैं और बाद में रिजेक्ट हो जाते हैं.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement