ऑफिस में काम करने का तरीका हर व्यक्ति का अलग हो सकता है. कोई अपने काम को लेकर काफी गंभीर होता है, तो कोई सिर्फ उतना ही काम करना चाहता है, जितना उसे दिया गया है. लेकिन क्या जेन जी काम को गंभीरता से नहीं ले रहे? ये आरोप जेन जी पर बार-बार लगते आए हैं. लेकिन अबकी बार मामला अलग है. इस बार खुद एक जेन जी एम्प्लॉय ने जेन जी को वर्क कल्चर में अपने इस बिहेवियर के लिए कॉल आउट किया है.
जेन जी एम्प्लॉय ने अपनी ही जेनरेशन पर क्या कहा?
एक रेडिट यूजर ने जेन जी एम्प्लॉय के काम करने के तरीके पर सवाल उठाए है. एम्प्लॉय ने बताया कि वो खुद भी जेन जी है, लेकिन उससे कुछ साल छोटे नए एम्प्लॉयज में उसे काम को लेकर एक्साइटमेंट की कमी दिखाई दे रही है.
उसके मुताबिक, कुछ नए जेन जी अपने काम को गंभीरता से नहीं लेते. उन्हें काम करने के लिए बार-बार कहना पड़ता है और वे नई चीजें सीखने में भी ज्यादा इंटरेस्ट नहीं दिखाते. कुछ लोग ऐसी गलतियां भी करते हैं, जिनकी वजह से उनकी जॉब खतरे में पड़ सकती है या उन्हें तुरंत फायर किया जा सकता है.
हालांकि, एम्प्लॉय ने ये भी माना कि सभी जेन जी ऐसे नहीं हैं. कुछ नए एम्प्लॉय काफी मेहनती हैं और काम सीखने के लिए तैयार रहते हैं. उसने दूसरे लोगों से पूछा कि क्या उन्हें भी अपने ऑफिस में ऐसा देखने को मिल रहा है.
यह भी पढ़ें: "Gen Z डी-इन्फ्लुएंसिंग: हर वायरल चीज नहीं खरीद रही Gen Z, जानिए क्या है ट्रेंड
कमेंट सेक्शन में लोगों ने क्या कहा?
इस पोस्ट पर लोगों की राय अलग-अलग थी. एक यूजर ने कहा कि आज के युवा ही नहीं, बल्कि हर पीढ़ी के लोगों को कभी न कभी काम के तरीके को लेकर आलोचना का सामना करना पड़ा है. उसके मुताबिक, पिछली पीढ़ियों ने भी मिलेनियल्स को आलसी और काम से बचने वाला कहा था. इसलिए पूरी पीढ़ी को एक जैसा मानना सही नहीं है.
एक दूसरे यूजर ने कहा कि नई पीढ़ी के एम्प्लॉय को आलसी कहने के बजाय उनके हालात को भी समझना चाहिए. उसने बताया कि कोविड के दौरान पढ़ाई, लोगों से मिलना-जुलना और काम का शुरुआती अनुभव प्रभावित हुआ. इसके अलावा, आज नौकरी पाना मुश्किल है, खर्च बढ़ रहे हैं और नौकरी में आगे बढ़ने की उम्मीद भी कई बार पूरी नहीं होती. ऐसे में कुछ यंगस्टर्स का काम को लेकर उत्साह कम होना सिर्फ आलस की वजह से नहीं हो सकता.
क्या जेन जी सच में आलसी है?
इस चर्चा से पता चलता है कि जेन जी के काम करने के तरीके को लेकर लोगों की राय बंटी हुई है. कुछ लोगों को जेन जी में जिम्मेदारी की कमी दिखती है, तो कुछ इसे बदलते हालात और नौकरी से जुड़ी उम्मीदों से जोड़ते हैं.
सारा सिंह