40 लाख कर्ज, बीच में छोड़ी पढ़ाई... मां ने दिया बिजनेस आइडिया अब कमा रहा 80 लाख सालाना

कई बार जब आप अपनी पढ़ाई छोड़ देते हैं, तो लोगों को लगता है कि वह आगे कुछ नहीं कर सकता है. लेकिन असली कहानी तब बदलती है जब इंसान अपने फैसलों को मेहनत और हौसले से साबित कर देता है. अविनाश मडा की कहानी भी कुछ ऐसी ही प्रेरणा देती है. 40 लाख रुपये के कर्ज ने अविनाश की जिंदगी बदल गई. उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई छोड़कर बिजनेस शुरू करने का फैसला किया. इसके बाद उन्होंने ऑनलाइन SEO सीखा, अपना AI बिजनेस खड़ा किया और दुनियाभर के ग्राहकों के साथ काम करते हुए कई लोगों को प्रेरित किया.

Advertisement
18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर की बिजनेस की शुरुआत.(Image: Instagram/@meetavinash) 18 साल की उम्र में पढ़ाई छोड़कर की बिजनेस की शुरुआत.(Image: Instagram/@meetavinash)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली ,
  • 03 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 2:32 PM IST

जब 18 साल की उम्र में युवा आगे की पढ़ाई का सपना देखते हैं, तो वहीं अविनाश मडा ऐसी दुविधा में फंस गए जिसने उनकी पूरी जिंदगी ही बदल दी. आंध्र प्रदेश में पले-बढ़े अविनाश ने अपने परिवार को संघर्ष करते देखा, जब उनके किसान पिता को व्यापार में भारी नुकसान हुआ और उन पर लगभग 40 लाख रुपये का कर्ज चढ़ गया, उनकी गृहिणी मां ने परिवार को आर्थिक संकट से निकलने का रास्ता ढूंढने में मदद की. 

Advertisement

उस समय अविनाश बीटेक के फर्स्ट ईयर में थें. लेकिन उसे जल्द ही एहसास हो गया कि अगर वह इंजीनियरिंग पूरी कर भी ले और 30,000-40,000 रुपये प्रति माह सैलरी वाली कोई सामान्य नौकरी भी पा ले, तो भी परिवार का कर्ज चुकाने में सालों लग सकते हैं. लेकिन उन्होंने अलग रास्ता चुन लिया.

बदल गई जिंदगी

लेकिन अविनाश के एक फैसले ने उनकी पूरी जिंदगी बदल दी. उन्होंने कॉलेज छोड़ने का फैसला किया और बिजनेस के क्षेत्र में आगे बढ़ने का फैसला किया. बिना किसी बिजनेस अनुभव और बड़े निवेश के उन्होंने डिजिटल मार्केटिंग और SEO सीखना शुरू किया. इन स्किल की मदद से उन्होंने अपनी डिजिटल मार्केटिंग एजेंसी शुरू की. उन्हें भरोसा था कि बिजनेस के जरिए वह परिवार की आर्थिक परेशानियों को दूर कर सकते हैं. यह उनके लिए एक बड़ा जोखिम था, लेकिन उन्होंने इसे सफलता पाने का रास्ता चुना.

Advertisement

कॉलेज छोड़ने से लेकर इंटरनेशनल ग्राहकों तक 

यह जोखिम जल्द ही अपना असर दिखाने लगा. अविनाश का कहना है कि 19 साल की उम्र तक उनकी एजेंसी ने अमेरिका और यूनाइटेड किंगडम में ग्राहक हासिल कर लिए थे. उनका दावा है कि एक साल के भीतर ही उन्होंने इस कारोबार से लगभग 30 लाख रुपये कमा लिए, जिससे उनके परिवार को आर्थिक रूप से काफी राहत मिली. अपनी इस सफलता के बारे में बात करते हुए अविनाश ने कहा कि इसका श्रेय मां को जाता है. उनकी मां ने उन्हें अलग रास्ता चुनने का हौसला दिया और कहा कि बिजनेस करके देखो, अगर सफल नहीं हुआ तो पढ़ाई पर वापस लौट सकते हो. 

एआई और बिजनेस की दुनिया में मिल गई सफलता 

आज अविनाश IG Accelerators और Freedom With AI के जरिए लोगों और कंपनियों को AI की मदद से अपना काम और बिजनेस बढ़ाने में मदद करते हैं. उनका दावा है कि उन्होंने 78 देशों के 48 लाख से ज्यादा लोगों को ट्रेनिंग दी है और 'How to Win With AI' नाम की एक किताब भी लिखी है. अविनाश के अनुसार, उनके बिजनेस से अब सालाना 80 लाख रुपये से ज्यादा की कमाई होती है. उनका कहना है कि उन्होंने बिना बड़े शुरुआती निवेश के AI आधारित शिक्षा और ट्रेनिंग के जरिए यह मुकाम हासिल किया है.

Advertisement

सिर्फ एक ड्रॉपआउट की कहानी से कहीं अधिक

अविनाश के लिए यह जर्नी केवल कॉलेज छोड़ने के बारे में नहीं थी बल्कि एक गंभीर समस्या की पहचान करने, व्यावहारिक स्किल हासिल करने और उसे हल करने के लिए सोच-समझकर जोखिम उठाने के बारे में थी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »