DU में कर रहे हैं प्रवेश की तैयारी, तो हो जाए सावधान, वरना रद्द हो सकता है एडमिशन 

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने एडमिशन प्रोसेस में फर्जीवाड़े पर सख्त रुख अपनाते हुए छात्रों को कड़ी चेतावनी दी है. विश्वविद्यालय ने कहा है कि अगर किसी भी उम्मीदवार ने आवेदन के दौरान AI से तैयार या एडिटेड किए गए डॉक्यूमेंट अपलोड किए तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. इतना ही नहीं इन मामलों में फीस भी वापस नहीं की जाएगी और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है. 

Advertisement
दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले हो जाए सावधान. दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन से पहले हो जाए सावधान.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 20 जुलाई 2026,
  • अपडेटेड 11:29 AM IST

दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी और पीजी एडमिशन की प्रक्रिया तेजी से चल रही है लेकिन इस बाच यूनिवर्सिटी ने बड़ी चेतावनी दे दी है. डीयू ने साफ कहा है कि  अगर कोई छात्र आवेदन के दौरान एआई से तैयार किए गए या फर्जी डॉक्यूमेंट अपलोड करते हैं तो उसका एडमिशन रद्द कर दिया जाएगा. अगर जरूरत पड़ी तो वह कानूनी कार्रवाई भी कर सकते हैं. 

Advertisement

एआई से तैयार डॉक्यूमेंट पर होगी नजर 

दिल्ली यूनिवर्सिटी के एडमिशन सेक्शन की ओर से जारी नोटिस में साफ कहा है कि यूनिवर्सिटी के संज्ञान में ऐसे कई मामले आए हैं जिनमें कुछ उम्मीदवारों ने एआई की मदद से तैयार हुए डॉक्यूमेंट तैयार किया है. इसके साथ ही कई फर्जी दस्तावेज बदले गए हैं. यही वजह है कि यूनिवर्सिटी ने ये नोटिस जारी की है ताकि किसी सही छात्र के साथ कोई नाइंसाफी  
न हो.

ओरिजिनल डॉक्यूमेंट ही करें अपलोड 

डीयू ने सभी उम्मीदवारों को साफ निर्देश दिया है कि आवेदन के समय केवल ओरिजिनल डॉक्यूमेंट की स्कैन कॉपी ही अपलोड करें. विश्वविद्यालय ने आगे कहा है कि अंकतालिका, प्रमाणपत्र, पहचान पत्र या किसी भी अन्य दस्तावेज में डिजिटल एडिटिंग, AI से जुड़े बदलाव, फोटोशॉप या किसी भी तरह की छेड़छाड़ को स्वीकार नहीं किया जाएगा. यदि दस्तावेजों में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो अभ्यर्थी की उम्मीदवारी भी खतरे में पड़ सकती है. 

Advertisement

कड़ी सुरक्षा के बीच होगी जांच 

बता दें कि इस बार दिल्ली यूनिवर्सिटी में डॉक्यूमेंट की जांच के लिए एडवांस्ड वेरिफिकेशन सिस्टम का इस्तेमाल करेगा. इस तकनीक की मदद से डिजिटल रूप से बदले गए, AI से तैयार किए गए डॉक्यूमेंट की पहचान की जाएगी. 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »