CUET नहीं, 12वीं के नंबरों के आधार पर मिलेगा दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन, इन छात्रों को मिलेगा फायदा 

दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन की इच्छा रख रहे छात्रों के लिए बेहद अहम खबर सामने आई है. डीयू ने 11 कॉलेजों को CUET नहीं बल्कि 12वीं के नंबरों के आधार पर एडमिशन देने की अनुमति दी है.ऐसे में जो छात्र लंबे समय से एडमिशन की तैयारी कर रहे थे उनके लिए ये समय करियर पर ध्यान देने वाला है. 

Advertisement
दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर मिलेगा एडमिशन. (Photo- ITGD) दिल्ली यूनिवर्सिटी में 12वीं के नंबरों के आधार पर मिलेगा एडमिशन. (Photo- ITGD)

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 22 अगस्त 2026,
  • अपडेटेड 9:46 AM IST

दिल्ली यूनिवर्सिटी के कॉलेजों में अब भी आप एडमिशन ले सकते हैं. डीयू ने खाली सीटों को भरने के लिए बड़ा कदम उठाया है. 11 कॉलेजों में सीधे 12वीं के नंबर के आधार पर एडमिशन की अनुमति दे दी है. बता दें कि एडमिशन मेरिट के आधार पर होगा और उम्मीदवार अपने चुने हुए प्रोग्राम के जरूरी योग्यता पूरी करेंगे.  इस तरह एडमिशन लेने के लिए कुछ शर्तें भी लागू की गई हैं. डीयू की ओर से यह भी जानकारी दी गई है कि 12वीं कक्षा की मेरिट वाला प्रोसेस केवल उन यूनिवर्सिटी के नोटिस में बताए गए कॉलेजों और कोर्स पर लागू होता है और केवल उन उम्मीदवारों पर लागू होगा जो पहले किसी DU कॉलेज में एडमिशन नहीं लिया है. 

Advertisement

खाली सीटों को भरने के लिए 12वीं के आधार पर होगा एडमिशन 

बता दें कि दिल्ली यूनिवर्सिटी में एडमिशन CUET-UG के स्कोर के आधार पर होता है. लेकिन कई बार कआ राउंड की काउंसलिंग के बाद भी कई कॉलेजों में बड़ी संख्या में सीटें खाली रह जाती हैं, इसे भरने के लिए यूनिवर्सिटी ने फैसला किया है कि 11 कॉलेजों में 12वीं के नंबर के आधार पर एडमिशन दिया जाएगा.

इन कोर्स में मिलेगा एडमिशन 

इनमें हिंदी, संस्कृत, फारसी, उर्दू, पंजाबी, भूगोल, इतिहास, राजनीति विज्ञान, हिंदी पत्रकारिता और सोशल वर्क में BA (ऑनर्स) कोर्स शामिल हैं. इसके साथ ही अलावा BSc (ऑनर्स) फिजिक्स, मैथ्स और होम साइंस, BCom और BCom (ऑनर्स) भी शामिल हैं.  कई BA प्रोग्राम कॉम्बिनेशन में इतिहास, राजनीति विज्ञान, संस्कृत, हिंदी, अर्थशास्त्र, गणित, भूगोल, संगीत, दर्शनशास्त्र, समाजशास्त्र, कम्युनिटी साइंस, कंप्यूटर एप्लीकेशन, मनोविज्ञान और शिक्षा जैसे विषय शामिल हैं. 

Advertisement

इन कॉलेजों में मिल रहा है एडमिशन 

  • भगिनी निवेदिता कॉलेज
  • अदिति महाविद्यालय
  • श्याम लाल कॉलेज
  • जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज (इवनिंग)
  • राजधानी कॉलेज
  • कालिंदी कॉलेज
  • विवेकानंद कॉलेज
  • PGDAV कॉलेज (इवनिंग)
  • शहीद राजगुरु कॉलेज ऑफ एप्लाइड साइंसेज फॉर विमेन
  • स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज
  • डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज

इन छात्रों को मिलेगा फायदा 

बता दें कि इसका फायदा  उन छात्रों को मिलेगा जिन्होंने CUET प्रोग्राम में हिस्सा नहीं लिया था या अगर लिया भी था तो, उनके नंबर अच्छे नहीं आए थे और वे एडमिशन नहीं ले पाए थे.  

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »