आज की बदलती जिंदगी में 9 से 5 की नौकरी अक्सर लोगों को परेशान करती है. लोग आए दिन तनाव में आ जाते हैं इसे मजबूरी से जोड़कर देखते हैं. लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में युवा दावा कर रहा है कि नौकरी केवल कमाई का एक जरिया नहीं होता है बल्कि वह इंसान को ऐसा अनुभव देता है, जो किसी किताब से नहीं मिलता है. कंटेट क्रिएटर दिव्यम बत्रा के पोस्ट के बाद से लोग न केवल अपनी राय दे रहे हैं बल्कि उनकी इस बात को समर्थन भी दे रहे हैं.
वीडियो में दिव्यम ने क्या कहा?
सोशल मीडिया पर पोस्ट वीडियो में दिव्यम ने बताया कि जब पूरे दिन का बड़ा हिस्सा ऑफिस में बीतने लगता है, तो मालूम चलता है कि निजी जिंदगी के लिए समय कितना कम हो जाता है. इसके बाद से लोग अपने खाली समय को सोच-समझकर इस्तेमाल करने लगते हैं. वे उन लोगों को प्राथमिकता देने लगते हैं , जो उनके जीवन में बहुत जरूरी है.
पहली कमाई के साथ आती है जिम्मेदारी
उन्होंने वीडियो में बताया कि नौकरी के साथ कई बदलाव भी सामने आते हैं. पहली सैलरी खुशी देती है लेकिन साथ में कई जिम्मेदारी भी साथ भी लेकर आती है. उन्होंने ये भी बताया कि जब इंसान अपनी मेहनत का पैसा खर्च करता है, तो उसे पैसों की असली कीमत मालूम चलती है.
धैर्य और खुद पर कंट्रोल
दिव्यम ने आगे बताया है कि उन्होंने अपने करियर की शुरुआत में कॉल सेंटर से की थी. उस दौरान वह करीब 200 कॉल संभालना उनकी जिम्मेदारी थी. कई बार तो उन्हें ग्राहकों का गुस्सा और शिकायतें सुनना पड़ता था. उस दौरान उन्होंने सीखा कि मुश्किल हालात में शांत रहना,धैर्य बनाए रखना कितना जरूरी होता है और आप समय के साथ इसे सीख जाते हैं.
रोज की परेशानी का किया जिक्र
वीडियो में उन्होंने नौकरी करने वाले लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में आ रही परेशानी का भी जिक्र किया. सुबह जल्दी उठना, लंबा सफर तय करना, टाइम से ऑफिस पहुंचना और वापस लौटकर परिवार की जिम्मेदारी संभालना शुरुआत में बेहद मुश्किल था. यही संघर्ष जीवन का हिस्सा बन जाता है और इंसान मानसिक रूप से ज्यादा मजबूत हो जाता है.
डिग्री नहीं तय करती है सफलता
दिव्यम ने आगे बताया कि केवल डिग्री से सफलता नहीं मिलती है. उनका कहना है कि कई बार ऑफिस में आपकी डिग्री या तकनीकी जानकारी नहीं बल्कि कम्युनिकेशन स्किल्स पर फोकस करना सही होता है. लोगों से बात करना, टीम के साथ तालमेल बैठाना और मुश्किल दौर में आप किस तरह से डील करते हैं, वह जरूरी होती है.
लोग दे रहे हैं प्रतिक्रिया
दिव्यम का ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और नौकरी करने वाले लोग इससे रिलेट कर पा रहे हैं. लोगों ने वीडियो के कमेंट सेक्शन में लिखा कि हर नौकरी कुछ न कुछ नया जरूर सिखाती है. कुछ यूजर्स ने लिखा कि कुछ न होने से कुछ होना हमेशा बेहतर होता है.
(नोट- ये वीडियो सोशल मीडिया पर आधारित है.)
आजतक एजुकेशन डेस्क