JOBS: यहां पंचायती राज विभाग में निकली भर्ती, जल्द करें अप्लाई

बिहार में पंचायती राज विभाग में नौकरी करने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. इस भर्ती के माध्यम से इंजीनियरिंग और बीकॉम कर चुके उम्मीदवारों को नौकरी दी जाएगी.

Advertisement
प्रतीकात्मक फोटो प्रतीकात्मक फोटो

मोहित पारीक

  • नई दिल्ली,
  • 29 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 9:21 AM IST

बिहार सरकार के पंचायती राज विभाग ने कई पदों पर भर्ती निकाली है. इस भर्ती के माध्यम से सांइस और कॉमर्स से पढ़ाई करने वाले उम्मीदवारों को नौकरी का अवसर दिया जाएगा. विभाग ने नोटिफिकेशन जारी करते टेक्निकल असिस्टेंट, अकाउंटेंट कम आईटी असिस्टेंट पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं. भर्ती में आवेदन करने के इच्छुक और पदों के लिए योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती से जुड़ी जानकारी इस प्रकार है...

Advertisement

पद का विवरण

भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट के 2096 और अकाउंटेंट के 2096 पदों पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा. साथ ही पेस्केल 20 हजार से 27 रुपये तक होगी. भर्ती में कुल 4192 लोगों की नियुक्ति की जाएगी.

योग्यता

टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सिविल इंजीनयरिंग किया होना आवश्यक है और अकाउंटेंट के लिए बीकॉम की पढ़ाई की होना जरूरी है.

आयु सीमा

इन पदों के लिए 21 साल से 37 साल तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं.

आवेदन फीस

उम्मीदवारों को आवेदन के लिए कोई फीस नहीं देनी होगी.

आवेदन करने की आखिरी तारीख

27 सितंबर 2018

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन मेरिट के आधार पर किया जाएगा.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement