10वीं, 12वीं से लेकर ग्रेजुएट के लिए सरकारी नौकरी का मौका, 6000 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें अप्लाई 

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए जून जाते-जाते कई बड़ी सौगात देते हुए जा रहा है. इस हफ्ते SBI PO,कर्नाटक पुलिस, समेत कई विभागों में नौकरी के अवसर निकाले हैं. इसके तहत 6000 पदों पर भर्ती की जाएगी. इन पदों पर 8वीं से लेकर ग्रेजुएट्स तक के उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. 

Advertisement
इन सरकारी नौकरी पर लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन. इन सरकारी नौकरी पर लास्ट डेट से पहले कर लें आवेदन.

आजतक एजुकेशन डेस्क

  • नई दिल्ली,
  • 28 जून 2026,
  • अपडेटेड 11:52 AM IST

सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए ये समय कई मौकों को अपने नाम करने वाला है. ऐसा इसलिए क्योंकि देशभर के अलग-अलग विभागों में 6000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इन नौकरियों में 10वीं, 12वीं और ग्रेजुएट डिग्री धारक आवेदन कर सकते हैं. ऐसे में अगर आप भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो इन पदों पर समय रहते आवेदन कर दें जिससे बाद में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े. लेकिन इसके पहले जान लीजिए कि इन पदों पर आवेदन के लिए किन-किन चीजों की आवश्यकता है. 

Advertisement

SBI OP में वैकेंसी 

देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक यानी बैंक ऑफ इंडिया में प्रोबेशनरी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है. इसके तहत 1500 पदों पर भर्ती होनी है. इसके लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. आवेदन की अंतिम तारीख 8 जुलाई है. पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बता दें कि इसपर सिलेक्शन तीन चरणों से होगा. फेज 1 प्रारंभिक परीक्षा और फेज 2 मुख्य परीक्षा का होगा. ऐसे में उम्मीदवारों से उम्मीद की जाती है कि वह आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर लें. इसपर ग्रेजुएशन की डिग्री वाले छात्र आवेदन कर सकते हैं. 

कांस्टेबल के 3991 पदों पर भर्ती 

कर्नाटक पुलिस विभाग ने पुलिस कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी कर दिया है जिसके तहत 3991 पदों पर भर्ती की जाएगी. इस पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवार का 12वीं पास होना अनिवार्य है. भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है, जो 3 जुलाई को बंद हो जाएंगे.

Advertisement

NIACL में भर्ती 

इंडिया एश्योरेंस कंपनी लिमिटेड ने ग्रेजुएट की डिग्री हासिल करने वाले युवाओं के लिए अप्रेंटिस के 550 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं. इस पद पर आवेदन करने के लिए युवाओं को किसी वर्क एक्सपीरियंस की आवश्यकता नहीं होगी. इस नौकरी के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 6 जुलाई है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »