'पाताल' से प्रहार की तैयारी में ईरान, सुरंगों में रखे ड्रोन दिखाकर इजरायल-US को ललकारा, Video

ईरान द्वारा जारी किए गए वीडियो में सुरंगों के भीतर कतारबद्ध ड्रोन, रॉकेट लॉन्चरों पर तैनात यूएवी और हथियारों से लैस विशाल नेटवर्क की झलक दिखाई दे रही है.वीडियो में दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की तस्वीरें नजर आ रही हैं.

Advertisement
भूमिगत सुरंगों में ड्रोन का जखीरा दिखाकर ईरान का शक्ति प्रदर्शन (Screengrab) भूमिगत सुरंगों में ड्रोन का जखीरा दिखाकर ईरान का शक्ति प्रदर्शन (Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 02 मार्च 2026,
  • अपडेटेड 1:17 PM IST

मध्य पूर्व में जारी बारूदी जंग के बीच ईरान ने अपनी सैन्य ताकत का एक ऐसा वीडियो जारी किया है, जिसने दुनिया भर के रक्षा विशेषज्ञों को चौंका दिया है. ईरान की सरकारी समाचार एजेंसी FARS ने एक 'प्रोपेगैंडा वीडियो' साझा किया है, जिसमें जमीन के सैकड़ों फीट नीचे बनी सुरंगों में ड्रोनों का विशाल जखीरा दिखाई दे रहा है.

यह क्लिप नाटकीय संगीत के साथ तैयार की गई है और अत्याधुनिक हथियारों से लैस यह वीडियो सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल के लिए एक बड़ी चेतावनी माना जा रहा है. हालांकि इसे “प्रोपेगेंडा वीडियो” बताया जा रहा है.

Advertisement

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि ईरान ने पहाड़ों के नीचे मीलों लंबी सुरंगों का जाल बिछा रखा है, जहां कतारबद्ध तरीके से घातक ड्रोन रखे गए हैं. ये ड्रोन अत्याधुनिक रॉकेट लॉन्चर्स पर तैनात हैं, जो किसी भी क्षण उड़ान भरने के लिए तैयार दिख रहे हैं.

यह भी पढ़ें: कहीं दूतावास पर ड्रोन अटैक, कहीं निशाने पर शिप... ईरान-इजरायल जंग के 10 सबसे ताजा अपडेट

सुरंगों की दीवारों पर ईरानी झंडे और दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की बड़ी तस्वीरें लगी हुई हैं, जो ईरान के धार्मिक और सैन्य संकल्प को दर्शाती हैं.

विश्लेषकों का मानना है कि इस तरह का वीडियो जारी कर ईरान ने अपने ड्रोन नेटवर्क और जवाबी क्षमता का प्रदर्शन किया है. यह संदेश सीधे तौर पर अमेरिका और इजरायल को चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है कि संघर्ष बढ़ने की स्थिति में ईरान के पास व्यापक और संगठित सैन्य विकल्प मौजूद हैं.

Advertisement

वीडियो को जारी करने का मुख्य उद्देश्य यह दिखाना है कि भारी हमलों के बावजूद ईरान की जवाबी कार्रवाई करने की क्षमता कम नहीं हुई है, बल्कि वह अपने 'अंडरग्राउंड आर्सेनल' से कभी भी घातक पलटवार कर सकता है.
 

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »