अमेरिका के 'अंडरवाटर जासूस' को ईरान ने पकड़ा, VIDEO दिखाकर सबमर्सिबल पर कब्जे का दावा

ईरानी मीडिया ने 8 सितंबर को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर अमेरिकी मानवरहित अंडरवाटर वाहन दिखाई दे रहा है. ईरान का दावा है कि IRGC की नौसेना ने इसे होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर इंटरसेप्ट किया. हालांकि, रॉयटर्स इस वीडियो की लोकेशन और तारीख की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं कर सका है.

Advertisement
सबमर्सिबल होर्मुज स्ट्रेट के पास इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहा था. (Photo- Screengrab) सबमर्सिबल होर्मुज स्ट्रेट के पास इंटेलिजेंस इकट्ठा कर रहा था. (Photo- Screengrab)

aajtak.in

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2026,
  • अपडेटेड 8:20 AM IST

ईरान ने अमेरिकी सबमर्सिबल को पकड़ने का दावा किया है. ईरानी मीडिया ने मंगलवार को एक वीडियो जारी किया, जिसमें कथित तौर पर एक अमेरिकी मानवरहित अंडरवाटर वाहन दिखाई दे रहा है. ईरान के मुताबिक, उसके इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स यानी IRGC की नौसेना ने इस सबमर्सिबल को इंटरसेप्ट कर कब्जे में लिया.

जारी किए गए वीडियो में पहले कथित अमेरिकी अंडरवाटर वाहन की अलग-अलग तस्वीरें और फुटेज दिखाई देती हैं. इसके बाद एक अन्य हिस्से में सबमर्सिबल के कथित इंटरसेप्शन का वीडियो है. ईरान का कहना है कि यह कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर की गई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अमेरिका और ईरान में फिर छिड़ी 'तेल की जंग', CENTCOM ने तबाह किए 5 ईरानी ऑयल टैंकर

क्या सच में अमेरिका ने ईरान के सबमर्सिबल को पकड़ा?

रॉयटर्स की जांच के मुताबिक, वीडियो के शुरुआती हिस्से में दिखाई देने वाला मानवरहित अंडरवाटर वाहन पुराने आर्काइव फुटेज में मौजूद डाइव-LD मॉडल की तस्वीरों से मेल खाता है. हालांकि, इससे यह पुष्टि नहीं होती कि वीडियो में दिखाया गया वही वाहन वास्तव में ईरान द्वारा पकड़ा गया अमेरिकी सबमर्सिबल है.

वीडियो में दिखाए गए कथित इंटरसेप्शन की भी लोकेशन और तारीख की पुष्टि नहीं हो सकी है. रॉयटर्स को 8 सितंबर से पहले ऑनलाइन पोस्ट किया गया इस फुटेज का कोई पुराना वर्जन नहीं मिला. ऐसे में यह साफ नहीं है कि वीडियो में दिखाई गई घटना वास्तव में कब हुई थी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: ईरान की एंट्री से बदलेगा गल्फ का सिक्योरिटी गेम? मक्का पैक्ट पर रूस का बड़ा बयान

ईरान द्वारा जारी वीडियो की सच्चा का कुछ पता नहीं

ईरान ने दावा किया है कि उसका IRGC नौसेना बल होर्मुज स्ट्रेट के प्रवेश द्वार पर इस अमेरिकी सबमर्सिबल को रोकने में कामयाब रहा. इस पूरे मामले पर अमेरिका की तरफ से तत्काल कोई पुष्टि सामने नहीं आई. ऐसे में फिलहाल ईरान की तरफ से जारी वीडियो और अमेरिकी सबमर्सिबल को पकड़ने के दावे की स्वतंत्र पुष्टि का इंतजार है.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »