भारत को रूस से मिले 250 करोड़ के नए एयर डिफेंस मिसाइल, बच नहीं पाएंगे दुश्मन के ड्रोन और हेलिकॉप्टर

रूसी मिसाइलें इग्ला एस सेना की वायु रक्षा को आपूर्ति की गई हैं. इन्हें भारतीय सेना की अग्रिम संरचनाओं को प्रदान किया जा रहा है ताकि दुश्मन के विमान, ड्रोन और हमलावर हेलीकॉप्टरों को मार गिराया जा सके.

Advertisement
भारतीय सेना को रूस से मिली अत्याधुनिक Igla-S मिसाइलें (प्रतीकात्मक फाइल फोटो) भारतीय सेना को रूस से मिली अत्याधुनिक Igla-S मिसाइलें (प्रतीकात्मक फाइल फोटो)

मंजीत नेगी

  • नई दिल्ली,
  • 04 मई 2025,
  • अपडेटेड 12:51 PM IST

भारतीय सेना को रूस से अत्याधुनिक इग्ला-एस (Igla-S) एयर डिफेंस मिसाइलें प्राप्त हुई हैं, जिससे देश की वायु रक्षा क्षमता में बड़ा इज़ाफा हुआ है. इन्हें अग्रिम मोर्चों पर तैनात किया जा रहा है ताकि दुश्मन के लड़ाकू विमान, ड्रोन और अटैक हेलिकॉप्टर को बेहद क़रीब से मार गिराया जा सके.

इन मिसाइलों की आपूर्ति 250 करोड़ रुपये के विशेष खरीद अनुबंध के तहत की गई है, जिसे भारतीय सेना ने रूस के साथ हस्ताक्षरित किया था. यह सौदा तत्काल परिचालन ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए किया गया है ताकि सीमावर्ती क्षेत्रों में वायु रक्षा को और सुदृढ़ किया जा सके. इस इन्वेंट्री बूस्ट से पाकिस्तान के साथ पश्चिमी मोर्चे पर सेना की मिसाइल क्षमता और मजबूत होगी.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अब दुश्मनों की खैर नहीं! दिन हो या रात... हर मौसम में रहेगी पैनी नजर, अगली पीढ़ी का एयर डिफेंस सिस्टम खरीद रही सरकार

अचूक निशाना लगाती है ये मिसाइल
सेना और वायुसेना के पास 1989 से ही पुरानी इग्ला-1एम सिस्टम है, लेकिन कंधे से दागी जाने वाली इग्ला-एस एक बेहतर संस्करण है जिसकी इंटरसेप्शन रेंज 6 किलोमीटर तक है. इन्हें एक सैनिक कंधे पर रखकर चला सकता है. ये लक्ष्य को पहचानने और लॉक करने के बाद ये अपने आप उसे भेद देती हैं.

इग्ला-एस एंटी-एयरक्राफ्ट मिसाइल का वजन 10.8 किलोग्राम होता है. जबकि पूरे सिस्टम का वजन 18 किलोग्राम. सिस्टम की लंबाई 5.16 फीट होती है. व्यास 72 मिलिमीटर. इस मिसाइल की नोक पर 1.17 किलोग्राम वजन का विस्फोटक लगाया जाता है. Igla-S की रेंज 5 से 6 किलोमीटर है. अधिकतम 11 हजार फीट तक जा सकती है.  यह मिसाइल 2266 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से टारगेट की तरफ बढ़ती है. यानी दुश्मन को बचने का मौका कम ही मिलता है. 

Advertisement

वायुसेना की भी बढ़ेगी ताकत

रक्षा सूत्रों के अनुसार,  भारतीय सेनाओं को वायु रक्षा को बढ़ावा देने के लिए और अधिक उपकरण मिलेंगे क्योंकि वायु सेना ने भी इसी तरह के अनुबंध पर हस्ताक्षर किए हैं, ताकि समन्वित तरीके से देश की वायु सीमाओं को बहुस्तरीय सुरक्षा प्रदान की जा सके.

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत को पाकिस्तान और चीन दोनों ओर से वायु और ड्रोन खतरों का सामना करना पड़ सकता है. इन मिसाइलों के आने से भारतीय सेना की प्रतिक्रिया क्षमता में काफी तेजी और सटीकता आएगी.

यह भी पढ़ें: भारत से तनाव के बीच पाकिस्तान ने किया अब्दाली बैलिस्टिक मिसाइल का परीक्षण, 450 KM है रेंज

---- समाप्त ----

TOPICS:
Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »