चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोप में यूट्यूब स्टार ऑस्टिन जोंस गिरफ्तार

यूट्यूब स्टार ऑस्टिन जोंस को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपों में यहां एक अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्टिन जोंस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. उसके एकापेल्ला संगीत के 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने के आरोप हैं.

Advertisement
यूट्यूब स्टार ऑस्टिन जोंस यूट्यूब स्टार ऑस्टिन जोंस

मुकेश कुमार

  • शिकागो,
  • 15 जून 2017,
  • अपडेटेड 9:31 AM IST

यूट्यूब स्टार ऑस्टिन जोंस को चाइल्ड पोर्नोग्राफी के आरोपों में यहां एक अमेरिका के शिकागो एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया गया है. ऐसशोबिज डॉट कॉम की रिपोर्ट के अनुसार ऑस्टिन जोंस को सोमवार को गिरफ्तार किया गया. उसके एकापेल्ला संगीत के 5 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं. उस पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी बनाने के आरोप हैं.

आरोप है कि ऑस्टिन जोन्स सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफॉर्म फेसबुक, यूट्यूब और आईमैसेज के जरिए नाबालिग लड़कियों से कामुक और यौन वीडियो भेजने की बात करता है. वह बच्चियों से यह कहकर ऐसे वीडियो मांगता था कि ऐसा कर वे खुद को उसका बड़ा फैन साबित कर सकेंगी. उसके निशाने में 14 वर्ष के बच्चे रहे हैं.

Advertisement

शिकागो के सन टाइम्स के अनुसार जोन्स को इस समय संघीय हिरासत में रखा गया है. इस मामले में 24 वर्षीय गायक को सुनवाई के लिए बुधवार को अदालत में पेश किए जाने की संभावना है. संघीय अभियोजक उसकी रिहाई का विरोध करेंगे, क्योंकि वह है. उसका रिहा होना खतरनाक है.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »