यूपी की राजधानी लखनऊ में पुलिस ने छात्र पवन की हत्या का खुलासा करते हुए पवन की पत्नी और उसके प्रेमी सहित एक साथी को गिरफ्तार कर लिया है. हत्या में इस्तेमाल की गई बाइक, हथियार और मृतक का मोबाइल फोन बरामद कर लिया. पत्नी ने अवैध संबंध के चलते अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कराई थी.
मनोज सोनकर ने बताया कि पवन की हत्या के मामले में छानबीन और सर्विलांस की मदद से पुलिस को पवन की पत्नी के मोबाइल फोन का विवरण मिला. इससे उसके मायके रायबरेली में ही रहने वाले प्लम्बर मारखण्ड का पता चला. पूछताछ के दौरान मोबाइल का सीडीआर दिखाए जाने पर तीनों ने जुर्म स्वीकार कर लिया.
की पत्नी और उसके प्रेमी के मोबाइल फोन की जांच की तो पता चला कि दोनों के बीच आए दिन लंबी बातचीत होती थी. इसी शक के आधार पर नगराम पुलिस ने शनिवार को पवन की पत्नी कामिनी और उसके प्रेमी टिंकू को उसके साथी रायबरेली निवासी विक्रम सिंह को गिरफ्तार कर लिया.
की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल हुई बाइक, धारदार हथियार और मृतक का मोबाइल फोन बरामद किया गया. कामिनी और टिंकू का तीन साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. शादी के बाद भी दोनों के अवैध संबंध थे. पवन को जब इस बात का पता चला तो उसने विरोध किया. इसलिए उसकी हत्या करा दी गई.
aajtak.in