दिल्ली में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, ब्रह्मपुरी में एक घर से मिला मां-बेटियों का शव

पुलिस को मां की लाश सेकेंड फ्लोर पर मिली है, जबकि दोनों बेटियों की लाश फर्स्ट फ्लोर पर.

Advertisement
50 साल की मां और उसकी दो बेटियों के शव बरामद 50 साल की मां और उसकी दो बेटियों के शव बरामद

स्‍वपनल सोनल / पुनीत शर्मा

  • नई दिल्ली ,
  • 05 जून 2016,
  • अपडेटेड 10:56 AM IST

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को तिहरे हत्याकांड ने सनसनी मचा दी है. ब्रह्मपुरी इलाके में एक घर से तीन लोगों का शव मिलने बाद जहां पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वहीं इलाके के लोग हैरत में हैं.

जानकारी के मुताबिक, रविवार को उस्मानपुर के ब्रह्मपुरी इलाके की गली नंबर-23 में स्थानीय लोगों को एक घर से तेज बदबू आई. घर का दरवाजा बाहर से बंद था, लिहाजा पुलिस को खबर की गई. मौके पर पहुंची पुलिस जब ताला तोड़कर घर के अंदर घुसी तो हैरान रह गई. तीन मंजिल के इस मकान के फर्स्ट और सेकेंड फ्लोर पर 50 साल की एक मां और उसकी 19 और 9 साल की बेटियों की लाश पड़ी थी.

Advertisement

तीन से चार दिन पहले हत्या की आशंका
डीसीपी अजीत सिंघला ने बताया कि शुरुआती जांच में यही पता चला है कि 50 साल की महिला का नाम सायरा है और उनकी 19 साल की बेटी शबनम और 9 साल की मेहरून नीशा की गला रेतकर हत्या की गई है. लाशों को देखकर यह अनुमान लगाया जा रहा है कि हत्या तीन से चार दिन पहले की गई है. पुलिस को मां की लाश सेकेंड फ्लोर पर मिली है, जबकि दोनों बेटियों की लाश फर्स्ट फ्लोर पर.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
बताया जाता है कि मकान के ग्राउंड फ्लोर पर किरायेदार रहता था, जो वारदात के बाद से ही गायब है. स्थानीय लोगों ने बताया कि सायरा दो साल पहले अपने पति की मौत के बाद से इस घर में अपने दोनों बेटियों के साथ रह रही थी. यह इनका अपना मकान था. पुलिस के लिए अभी यह एक ब्लाइंड मर्डर केस है. आसपास के लोग भी इस वारदात के बाद से दशहत में हैं. पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »