CRIME NEWS Wrap@07PM: बेपर्दा होंगे राम रहीम के सब राज!

जानिए अपराध जगत की पांच बड़ी ख़बरें सिर्फ जुर्म आज तक पर

Advertisement
जानिए अपराध जगत की टॉप 5 खबरें जानिए अपराध जगत की टॉप 5 खबरें

परवेज़ सागर

  • नई दिल्ली,
  • 09 सितंबर 2017,
  • अपडेटेड 7:56 PM IST

बलात्कारी बाबा गुरमीत राम रहीम के डेरे में अभी सबसे बड़े सर्च ऑपरेशन की शुरुआत ही हुई है कि डेरा एक से बढ़ कर एक राज़ उगलने लगा है. डेरे से पुलिस को बड़ी मात्रा में करंसी नोट, लैपटॉप और दूसरी चीज़ें तो मिली ही हैं, ऑपरेशन के शुरू से पहले खुद डेरे के अख़बार ने लिखा है कि वहां कंकाल भी मिल सकते हैं. जबकि डेरे के गर्ल्स स्कूल से बाबा की गुफ़ा तक एक खुफिया रास्ता पहले ही मिल चुका है.

Advertisement

गुड़गांव के रेयान इंटरनेशनल स्कूल में मासूम छात्र की हत्या पर बवाल अभी थमा भी नहीं कि दिल्ली के एक गुरुकुल में नाबालिग छात्र के साथ यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. पुलिस ने इस संबंध में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है. घटना दिल्ली के हौज खास इलाके की है.

पेशाब करने से रोका तो महिला को मारी गोली, घर पर भी बरसाईं गोलियां

 

एक शख्स अपने पड़ोसी के घर के बाहर पेशाब कर रहा था. घर की महिलाएं बाहर आईं और उन्होंने युवक को ऐसा करने से मना किया. इस बात से गुस्साए युवक ने एक महिला को गोली मार दी. आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर महिला के घर पर भी कई राउंड फायरिंग की. घायल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है.

Advertisement

 

दिल्ली के डेसू कॉलोनी में एक रिटायर्ड साइंटिस्ट की लाश मिलने से सनसनी मच गई. उनका शव घर से सड़ी-गली हालत में मिला. पुलिस का मानना है कि 8 से 10 दिन पहले उनकी मौत हुई है. साइंटिस्ट के भाई-बहन शव के साथ घर में रह रहे थे. उन्होंने किसी को इस बारे में नहीं बताया था.

राजस्थान के जयपुर में डेवलमेंट आथिरिटी के एक बाबू के अकूत दौलत बरामद हुई है. यहां जब एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापा मारा तो यह अंदाजा नहीं था कि इस बाबू ने महज 20 साल की नौकरी में सौ करोड़ से ज्यादा की संपत्ति बटोर ली है. एंटी करप्शन ब्यूरो को जेडीए के ऑफिस सुपरिटेंडेंट मुकेश मीणा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति होने की शिकायत मिली थी.

 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement