मालदा: किडनैपिंग के बाद TMC नेता के बेटे की हत्या, 50 लाख की मांगी थी फिरौती

फारूक इलाके के पंचायत सदस्य आएशा बीबी का बेटा था. रविवार की रात को उसे उसके घर के सामने से बदमाशों ने उठा लिया था. वारदात के दौरान 10 साल का फारूक अपने दोस्तों से बात कर रहा था.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई) प्रतीकात्मक तस्वीर (पीटीआई)

aajtak.in

  • मालदा,
  • 13 अगस्त 2020,
  • अपडेटेड 12:30 AM IST

पश्चिम बंगाल के मालदा में अपराधियों ने एक टीएमसी नेता के 10 साल के बच्चे की किडनैप कर हत्या कर दी. मालदा पुलिस ने कहा कि बदमाशों ने 3 दिन पहले बच्चे को अगवा किया था और टीएमसी नेता से 50 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी. बुधवार को बच्चे की डेडबॉडी उसके घर से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में मिली.

Advertisement

पुलिस के मुताबिक अपहृत बच्चे का नाम उमर फारूक है और वह चौथी कक्षा का छात्र है. बच्चे की लाश मिलने के बाद जिले के मोटबारी पुलिस स्टेश के अमलीताला गांव में तनाव पैदा हो गया. पुलिस ने इस मामले में रशीदुल शेख (18 ) और रमजान शेख (19) नाम के दो युवकों को गिरफ्तार किया है. दोनों गिरफ्तार व्यक्ति मृत बच्चे के चचेरे भाई हैं. पुलिस का दावा है कि ये घटना पुराने पारिवारिक विवाद से जुड़ा हुआ है.

घर से उठा ले गए थे बदमाश

फारूक इलाके के पंचायत सदस्य आएशा बीबी का बेटा था. रविवार की रात को उसे उसके घर के सामने से बदमाशों ने उठा लिया था. वारदात के दौरान 10 साल का फारूक अपने दोस्तों से बात कर रहा था.

50 लाख की फिरौती मांगी गई

Advertisement

इसके तुरंत बाद बच्चे के पिता हफीजुल इस्लाम को एक फोन कॉल आया और उससे 50 लाख की फिरौती मांगी गई. पुलिस का दावा है कि इस मामले की शिकायत मिलते ही वो तुरंत एक्शन में आ गई और बच्चे की बरामदगी की कोशिश करने लगी. इस बीच साइबर क्राइम यूनिट मोबाइल फोन कॉल के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही थी.

खेत में मिली डेड बॉडी

इस बीच बुधवार को फारूक की डेड बॉडी खेतों में मिली, उसके शरीर पर चोट के कई निशान थे. उसकी बॉडी घर से 2 किलोमीटर दूर एक खेत में मिली, उसके शरीर पर चोट के निशान हैं.

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने बच्चे को मारने का अपराध स्वीकार कर लिया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement