यूपीः शामली में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव

यूपी के शामली जिले में रेलवे लाइन पर तीन सिर कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई. मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

Advertisement
पुलिस मामले की छानबीन कर रही है पुलिस मामले की छानबीन कर रही है

परवेज़ सागर

  • शामली,
  • 24 मई 2016,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

उत्तर प्रदेश के शामली जिले में रेलवे लाइन पर तीन सिर कटे शव मिलने से सनसनी फैल गई. मरने वालों में दो महिलाएं और एक पुरुष शामिल है. अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है.

मामला शामली के सदर कोतवाली थाना इलाके का है. जहां बलवा और सिम्भालका के बीच रेलवे ट्रैक पर राहगीरों ने मंगलवार की सुबह तीन सिर कटी पड़ी हुई देखी. स्थानीय लोगों ने फौरन इस बात की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने मौके पर पहुंच कर तीनों शव कब्जे में ले लिए.

Advertisement

पुलिस ने मौके पर बताया कि तीनों शव जिस हालात में मिले हैं. उसे देखने से ऐसा लग रहा है कि तीनों मृतक एक ही परिवार के सदस्य थे. हालांकि उनकी पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस शिनाख्त की कोशिश कर रही है.

स्थानीय पुलिस ने बताया कि मृतकों में 45 वर्षीय महिला, करीब 38 या 40 वर्षीय एक पुरुष और लगभग 20 वर्षीय एक युवती शामिल है. पुलिस ने तीनों शव पंचनामे के बाद के लिए भेज दिए हैं.

जीआरपी मामले की जांच कर रही है. पुलिस का कहना है कि हर लिहाज से इस मामले की जांच की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »