कोच्चिः चाकू मारकर दस वर्षीय मासूम की हत्या

केरल के कोच्चि जिले में एक दस वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. हत्यारोपी ने बच्चे पर कई बार वार किए थे.

Advertisement
पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है पुलिस ने हत्यारोपी को गिरफ्तार कर लिया है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • कोच्चि,
  • 26 अप्रैल 2016,
  • अपडेटेड 2:30 PM IST

केरल के कोच्चि जिले में एक दस वर्षीय बच्चे की चाकू मारकर बेरहमी के साथ हत्या कर दी गई. हत्यारोपी ने बच्चे पर कई बार वार किए थे. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.

दिल दहला देने वाली यह वारदात कोच्चि के पुल्लेपडी इलाके की है. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि में दस वर्षीय क्रिस्टी जॉन नामक पांचवीं कक्षा में पढ़ता था. मंगलवार की सुबह वह अपने घर के पास से दूध खरीदकर वापस घर आ रहा था.

Advertisement

तभी रास्ते में 40 वर्षीय अजी देवासिया नामक एक व्यक्ति ने क्रिस्टी जॉन को रोक लिया. और तेजधार चाकू से उस पर हमला कर दिया. देवासिया ने 17 बार बच्चे पर चाकू से वार किया. जिसकी वजह से मौके पर ही क्रिस्टी जॉन की मौत हो गई.

हालांकि स्थानीय लोग लड़के को अस्पताल ले गये लेकिन वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद मौके से फरार हुए हत्यारोपी देवसिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया गया है कि वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है.

पुलिस ने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस अब यह जांच कर रही है कि कहीं हत्यारोपी मादक पदार्थों का आदी तो नहीं है. बच्चे को शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »