सूरत रेप-मर्डर केस: मां के साथ 35 हजार में खरीदी गई थी बच्ची, मां की भी हत्या

पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं कि आरोपी ने मां और बच्ची को बंधुआ मजदूरी के लिए 35 हजार रुपये में खरीदा था.

Advertisement
बच्ची की मां की भी हत्या की आशंका बच्ची की मां की भी हत्या की आशंका

गोपी घांघर / आशुतोष कुमार मौर्य

  • सूरत,
  • 21 अप्रैल 2018,
  • अपडेटेड 2:01 PM IST

गुजरात के सूरत में 11 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के मामले में बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है. पुलिस ने बताया है कि उसी इलाके से तीन दिन बाद मिली महिला की लाश बच्ची की मां की हो सकती है. इसके अलावा पुलिस को ऐसे सबूत मिले हैं कि आरोपी ने मां और बच्ची को बंधुआ मजदूरी के लिए 35 हजार रुपये में खरीदा था.

Advertisement

CCTV फुटेज के जरिए पकड़े गए आरोपी

मामले की जांच कर रही क्राइम ब्रांच की टीम ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है और बच्ची की लाश को फेंकने में इस्तेमाल की गई कार को भी जब्त कर लिया है. आरोपियों में कार का मालिक और मुख्य साजिशकर्ता शामिल हैं.

पुलिस ने कार मालिक की पहचान तो उजागर नहीं की है, हालांकि मुख्य साजिशकर्ता की पहचान राजस्थान के सवाई माधोपुर के रहने वाले हर्ष साई गुर्जर के रूप में की है. पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान कार मालिक ने बच्ची की लाश को ठिकाने लगाने में अपनी कार के इस्तेमाल की बात स्वीकार कर ली है.

कार मालिक की निशानदेही पर ही मुख्य साजिशकर्ता हर्ष गुर्जर और एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया. पुलिस ने बताया कि घटना से एक दिन पहले के सीसीटीवी फुटेज में घटनास्थल के करीब से दो कारें- मारुति वैगन-आर और शेवर्ले स्पार्क- गुजरती दिखीं. शेवर्ले स्पार्क के मालिक को हिरासत में लेकर जब पूछताछ की गई तो उसने सारा राज उगल दिया.

Advertisement

35 हजार में खरीदी गई थीं मां-बच्ची

पुलिस ने बताया कि हर्ष गुर्जर को हाल ही में सूरत के कामरेज में मानसरोवर परियोजना का कांट्रैक्ट मिला था. इसी काम के लिए हर्ष गुर्जर सवाई माधोपुर से कई मजदूरों को लाया था. अपने एक दोस्त के जरिए आरोपी को महिला की खराब आर्थिक हालत के बारे में पता चला था. आरोपी 35 हजार रुपये देकर महिला को काम के लिए सूरत ले आया और कामरेज में उसे एक किराए का कमरा भी दिलाया.

आरोपी की पत्नी ने बच्ची के साथ की थी मारपीट

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोपी हर्ष गुर्जर की पत्नी को जब पता चला कि उसके पति ने एक महिला को किराए का कमरा दिलवाया है तो उसने अपने पति के साथ झगड़ा भी किया. पूलिस सूत्रों के मुताबिक, बच्ची को आरोपी अपने घर ले गया था, जिसे लेकर पत्नी के साथ उसका फिर से झगड़ा हुआ. वास्तव में आरोपी की पत्नी ने मासूम की और उसके गुप्तांग को भी जख्मी कर दिया.

पत्नी के झगड़े से तंग आकर आरोपी हर्ष गुर्जर ने अपने भाई के साथ मिलकर बच्ची की गला दबाकर हत्या कर दी. इसके बाद अपने दोस्त की शेवर्ले स्पार्क मांगी, जिसमें रखकर उसने बच्ची की लाश को पांडेसरा इलाके में ठिकाने लगा दिया. घटना के बाद से आरोपी सवाई माधोपुर में ही छिपा हुआ था.

Advertisement

पहले मां फिर बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या

साथ ही पुलिस के सूत्रों का कहना है कि आरोपी ने पहले महिला के साथ रेप किया, फिर उसकी हत्या कर दी. जबकि बच्ची के साथ दो दिन बाद मारपीट और रेप की वारदात हुई. हालांकि बच्ची कि लाश को हत्या करने के तुंरत बाद ही फेंक दिया गया था. जबकि महिला का लाश को हत्या करने के चार दिन बाद जलाकर फेंका गया.

हालांकि पुलिस अब पांडेसरा इलाके में तीन दिन के अंतराल पर मिली बच्ची और महिला की लाश का DNA टेस्ट करवा रही है, ताकि उनके बीच मां-बेटी के रिश्ते की पुष्टि हो सके.

यह था पूरा मामला

सूरत के पांडेसरा इलाके में 6 अप्रैल को क्रिकेट के एक मैदान के पास पुलिस को 11 साल की एक बच्ची की लाश क्षत विक्षत अवस्था में मिली थी. मेडिकल जांच में बच्ची के साथ रेप कि आशंका जताई गई, साथ ही बच्ची के शरीर पर मिले.

इसके बाद मामले की जांच क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई. मृत बच्ची की पहचान के लिए पुलिस ने शहर भर में 1200 पोस्टर लगवाए. साथ ही बच्ची और उसके परिवार वालों के बारे में जानकारी देने वाले के लिए 20 हजार रुपये के इनाम की भी घोषणा की गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »