उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले में एक अधेड़ व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान मिटाने के लिए हमलावरों ने उसका चेहरा भी कुचल दिया. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.
हत्या की यह वारदात शाहजहांपुर के मिर्जापुर थानाक्षेत्र की है. जहां सुजावलपुर गांव में अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी के साथ को अंजाम दिया. थाना प्रभारी प्रभुकांत ने बताया कि 58 वर्षीय आसाराम को बीती रात गांव के ही कुछ लोग अपने साथ ले गए.
गांव से बाहर करीब एक किलोमीटर दूर जाने के बाद उन लोगों ने आसाराम पर ताबडतोड गोलियां बरसा दीं, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. एसएचओ प्रभुकांत ने बताया कि आसाराम को मारने के बाद हमलावरों ने उसका शव क्षतविक्षत कर दिया ताकि उसकी पहचान ना होने पाए.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में पांच लोगों के खिलाफ का मामला दर्ज किया गया है. लेकिन सभी आरोपी अभी फरार हैं. आरोपियों की तलाश में छापे मारे जा रहे हैं.
परवेज़ सागर / BHASHA