सलमान की मुश्किलें बढ़ीं, सुप्रीम कोर्ट में होगी हिट एंड रन केस की सनवाई

सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है. हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देने वाली अर्जी पर 12 फरवरी को सुनवाई होगी.

Advertisement
सलमान खान को नोटिस जारी नहीं किया गया है सलमान खान को नोटिस जारी नहीं किया गया है

केशव कुमार

  • नई दिल्ली,
  • 10 फरवरी 2016,
  • अपडेटेड 8:44 PM IST

साल 2002 के हिट एंड रन केस में बॉलीवुड एक्टर सलमान खान को बरी किए जाने के खिलाफ सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट राजी हो गया है. कार हादसे में पीड़ित के परिजन की ओर से फैसले को चुनौती देने वाली अर्जी पर 12 फरवरी को सुनवाई होगी.

फैसले से आहत थे पीड़ितों के परिजन
हिट एंड रन केस में पीड़ित नुरुल्लाह शेख के परिजनों ने सुप्रीम कोर्ट में को बरी किए जाने के फैसले को चुनौती देते हुए सुनवाई के लिए अर्जी दी थी. इसके पहले महाराष्ट्र सरकार ने बीते दिन सुप्रीम कोर्ट में कहा था कि हिट एंड रन केस के दौरान सलमान सिर्फ शराब के नशे में ही नहीं थे, बल्कि अपनी एसयूवी भी चला रहे थे. सरकार ने भी सुप्रीम कोर्ट में सलमान को बरी करने का का फैसला खारिज करने की अपील की थी.

Advertisement

महाराष्ट्र सरकार की अर्जी भी स्वीकार
जस्टिस जे एस खेहड़ और जस्टिस सी नागप्पन की बेंच के सामने महाराष्ट्र सरकार की ओर से अटॉर्नी जनरल मुकुल रोहतगी ने हाईकोर्ट के फैसले को विकृत, अनुचित और पूरी तरह न्याय का उपहास करने वाला करार दिया. उन्होंने कहा कि ही गाड़ी चला रहे थे. चालक के रूप में उनके ड्राइवर को पेश करने का तथ्य घटना के 13 साल बाद सोच-विचार कर लाया गया.

सलमान को नहीं मिला है नोटिस
फिलहाल सलमान खान को नोटिस जारी नहीं किया गया है. कोर्ट पहले आश्वस्त होना चाहता है कि घटना वाली रात गाड़ी कौन चला रहा था. रोहतगी ने कहा कि सलमान के अलावा इस गाड़ी में उनके साथ उनका गायक दोस्त कमाल खान और एक सिपाही था. उनके बयानों से साफ है कि वही गाड़ी चला रहे थे.

Advertisement

बॉम्बे हाईकोर्ट ने बरी किया था
पहले ट्रायल कोर्ट ने सलमान को में दोषी करार देते हुए पांच साल कैद की सजा सुनाई थी. इसके बाद बॉम्बे हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए उन्हें जमानत दे दी थी. बाद की सुनवाई में उन्हें बरी करने का फैसला दिया गया था. इसके बाद राज्य सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देकर सुनवाई की अपील की थी.

हिट एंड रन मामला क्या है
28 सितंबर 2002 की रात मुंबई के बांद्रा में एक बेकरी के बाहर फुटपाथ पर सो रहे पांच लोगों पर सलमान खान के लैंड क्रूजर कार चढ़ा देने का आरोप है. इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई थी और चार बुरी तरह घायल हो गए थे. वहां से भाग निकले सलमान पर लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला चला. बाद में उनपर गैर-इरादतन हत्या का मामला भी चलाया गया.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement