रंजीत बच्चन: शॉल ओढ़कर आए थे हमलावर, मुंगेर की बनी पिस्टल से किया मर्डर

रंजीत बच्चन की हत्या के बाद चार पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. लखनऊ के ज्वॉइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रंजीत सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस दौरान अज्ञात लोगों ने इन पर हमला किया है. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हमलावर शॉल ओढ़े हुए थे.

Advertisement
विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन (फाइल फोटो-आजतक) विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन (फाइल फोटो-आजतक)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 02 फरवरी 2020,
  • अपडेटेड 12:57 PM IST

  • विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष की हत्या
  • मोबाइल छीनकर बदमाशों ने मारी गोली
  • जांच के लिए पुलिस की 6 टीमें गठित

लखनऊ में विश्व हिन्दू महासभा के प्रदेश अध्यक्ष रंजीत बच्चन की हत्या पर लखनऊ में विरोध प्रदर्शन हो गया है. रविवार सुबह रंजीत बच्चन की लखनऊ के हजरतगंज इलाके में गोली मारकर हत्या कर दी गई. रंजीत टहलने के लिए निकले थे. शनिवार (1 फरवरी) को ही रंजीत बच्चन का जन्मदिन था.

Advertisement

पुलिस ने बताया घटना का ब्यौरा

लखनऊ के ज्वॉइंट कमिश्नर नवीन अरोड़ा ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि रंजीत सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे. इस दौरान अज्ञात लोगों ने इन पर हमला किया है. पुलिस के मुताबिक बाइक सवार हमलावर शॉल ओढ़े हुए थे.  पीछे से उन्होंने रंजीत को रोका और मोबाइल छीन लिया. इस बीच हमलावर ने पिस्टल निकालकर उन्हें गोली मार दी. मामले की जांच की जा रही है. पुलिस रंजीत की पत्नी को लेकर हज़रतगंज थाने आई है. इधर पुलिस ने इस मामले में ड्यूटी में लापरवाही के आरोप में एक सब-इंस्पेक्टर समेत 4 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है.

अभी तक तफ्तीश में पता चला है कि लखनऊ में हुई कत्ल की इस घटना में बिहार के मुंगेर की बनी .32 बोर की पिस्टल का इस्तेमाल किया गया है.

Advertisement

जांच के लिए 6 टीमें गठित, सड़क जाम

पुलिस फिलहाल सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है जिससे हमलावरों का सुराग मिलने की उम्मीद है. मामले की जांच के लिए छह टीमें गठित की गई हैं.

हत्या के विरोध में रंजीत बच्चन के समर्थकों ने सड़क जाम कर दी है. विश्व हिन्दू महासभा के पदाधिकारी जल्द से जल्द कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. पुलिस रंजीत बच्चन की पत्नी को लेकर घर से निकल गई है.

गोरखपुर के रहने वाले थे रंजीत बच्चन

रंजीत बच्चन विश्व हिन्दू महासभा के अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष थे. रंजीत बच्चन गोरखपुर के अरहरनगर के रहने वाले थे.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement