रांची में लव जिहाद पर बवाल, VHP ने दिया आरोपी को गिरफ्तार करने का अल्टीमेटम

पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी लड़के टार्जन हुसैन उर्फ एम्मी हुसैन की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस थाने में हंगामा किया और थाने के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसे निलंबित करने की मांग भी की.

Advertisement
रांची में लव जिहाद का यह दूसरा मामला है रांची में लव जिहाद का यह दूसरा मामला है

धरमबीर सिन्हा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • रांची,
  • 27 नवंबर 2017,
  • अपडेटेड 8:19 AM IST

केरल के चर्चित लव जिहाद मामले पर सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई के बीच रांची से भी लव जिहाद का एक और मामला सामने आया है. इस मामले में लड़की ने शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है. पीड़िता के पिता ने इस संबंध में FIR भी दर्ज कराई है.

इतना ही नहीं पीड़िता के परिवार वालों ने आरोपी लड़के टार्जन हुसैन उर्फ एम्मी हुसैन की गिरफ्तारी की मांग करते हुए पुलिस थाने में हंगामा भी किया. लड़की के परिवार वालों ने नामकुम थाने के एक अधिकारी पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए उसे निलंबित करने की मांग की.

Advertisement

दरअसल रांची के नामकुम इलाके में रहने वाली एक लड़की ने आरोप लगाया है कि आरोपी ने किया. लड़की ने लड़के पर शादी का झूठा वादा कर यौन शोषण करने के साथ-साथ जबरन धर्म परिवर्तन कराने का भी आरोप लगाया है.

आरोपी लड़का हिंदपीड़ी इलाके का रहने वाला है और वह दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखता है. पुलिस ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है और इस पर कानून के अनुरूप कार्रवाई की जाएगी. हालांकि यह मामला राजनितिक तूल पकड़ने लगा है.

ने 24 घंटे में लड़के की गिरफ्तारी का अल्टिमेटम दिया है. VHP के मुताबिक अगर दोषी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उसके कार्यकर्ता सड़को पर उतरकर धरना प्रदर्शन करेंगे. उल्लेखनीय है कि रांची में इससे पहले भी लव जिहाद का मामला सामने आ चुका है.

Advertisement

राष्ट्रीय स्तर की निशानेबाजी की खिलाड़ी तारा सहदेव ने अपने पति रंजीत उर्फ रकीबुल हसन के खिलाफ लव जिहाद का आरोप लगाया था, जिस पर अदालत में सुनवाई चल रही है. इस मामले में भी शिकायत हिंदपीड़ी थाने में ही दर्ज कराई गई थी.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »