अलवर: 32 लाख रुपयों से भरा ATM उखाड़कर जा रहे थे चार बदमाश, एक कबाड़ी ने छुड़ा दिए पसीने

अलवर के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के तातारपुर गांव में कबाड़ी का काम करने वाले सद्दाम खान ने हिम्मत से काम लेते हुए नकाबपोश बदमाशों से 32 लाख रुपये से भरे एटीएम को बचा लिया.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

शरत कुमार

  • जयपुर,
  • 02 सितंबर 2019,
  • अपडेटेड 11:54 AM IST

  • अलवर में एक शख्स की हिम्मत के आगे चोरों के पसीने छूटे
  • चोर 32 लाख रुपये से भरा हुआ एटीएम छोड़ कर भागे

राजस्थान के अलवर में एक शख्स की हिम्मत के आगे चोरों के पसीने छूट गए. दरअसल, चोर पूरा एटीएम लेकर भाग रहे थे, लेकिन छत पर सो रहे सद्दाम ने जब उन्हें देखा तो वह चिल्लाते हुए नीचे आया. चोर पकड़े जाने के डर से 32 लाख रुपये से भरा हुआ एटीएम छोड़ कर भाग गए. पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई.

Advertisement

अलवर के खुशखेड़ा थाना क्षेत्र के तातारपुर गांव में कबाड़ी का काम करने वाले सद्दाम खान ने हिम्मत से काम लेते हुए नकाबपोश बदमाशों से 32 लाख रुपये से भरे एटीएम को बचा लिया. रात 1.46 बजे बदमाश आए और एटीएम को उखाड़ दिए. उसके 40 मिनट बाद फिर आकर एटीएम को बाहर निकालकर गाड़ी में रखने की तैयारी कर रहे थे तभी पास की मकान की छत पर सो रहा सद्दाम जाग गया. उसने जब नीचे देखा तो 4 बदमाश एटीएम को ले जा रहे थे. इस दौरान उसने चिल्लाते हुए चोरों को ललकारा.  

इसके बाद बदमाश एटीएम को छोड़कर भाग गए. पुलिस नकाबपोश बदमाशों की पहचान शुरू कर दी है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है. सद्दाम ने बताया कि जब वह रात को जगा तो देखा कि चार लोग एचडीएफसी बैंक का एटीएम उखाड़कर बाहर लगी गाड़ी में रख रहे हैं. उसके बाद उसने छत से चिल्लाना शुरू किया.

Advertisement

उसकी आवाज सुनकर गांव के आसपास के घर वाले भी जग गए. जब तक वह नीचे आते तब तक चोर गाड़ी में बैठ कर भाग गए. बैंककर्मियों ने बताया कि घटना के वक्त बैंक में 32 लाख रुपए थे. राजस्थान में पिछले 3 दिनों में एटीएम काट कर ले जाने की ये दूसरी घटना है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »