चंडीगढ़: PG में दो सगी बहनों की हत्या की गुत्थी सुलझी, रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर का बेटा गिरफ्तार

चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हुए 2 सगी बहनों के मर्डर ने सनसनी मचा दी थी. पुलिस भी डबल मर्डर से सकते में थी, लेकिन पुलिस ने एक दिन के भीतर ही डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने का दावा किया है.

Advertisement
आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर) आरोपी गिरफ्तार (प्रतीकात्मक तस्वीर)

सतेंदर चौहान

  • चंडीगढ़,
  • 16 अगस्त 2019,
  • अपडेटेड 11:26 PM IST

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. चंडीगढ़ पुलिस ने पीजी में रहने वाली दो सगी बहनों की हत्या के मामले की गुत्थी सुलझा ली है. इस मामले में चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे को गिरफ्तार किया गया है.

पुलिस के मुताबिक इस वारदात को चंडीगढ़ पुलिस के रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर के बेटे ने अंजाम दिया था. आरोपी कुलदीप मृतका के साथ संबंध टूटने से नाराज था. पुलिस ने आरोपी द्वारा जुर्म कबूलने का दावा किया है. बता दें कि शुक्रवार को चंडीगढ़ के सेक्टर 22 में हुए 2 सगी बहनों के मर्डर ने सनसनी मचा दी थी. पुलिस भी डबल मर्डर से सकते में थी, लेकिन पुलिस ने एक दिन के भीतर ही डबल मर्डर की मिस्ट्री सुलझाने का दावा किया है.

Advertisement

चंडीगढ़ की एसएसपी नीलांबरी जगदले ने शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दावा किया कि आरोपी कुलदीप को दिल्ली से पकड़ा गया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी ने मान लिया कि उसने ही दोनों बहनों का मर्डर किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी कुलदीप और मनप्रीत कौर कई सालों से रिलेशनशिप में थे, लेकिन कुछ समय से आपस में बातचीत बंद थी. कुलदीप को शक था कि मनप्रीत का रिलेशन किसी और के साथ था. 15 अगस्त को तड़के 4-5 बजे के बीच उसने मर्डर कर दिया.

कुलदीप ने मनप्रीत का गला दबाया और सिर फर्श पर पटका. इसके बाद तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर दी. जब उसकी बहन राजवंत बाथरूम से लौटी तो कुलदीप ने उसकी भी इसी तरीके से हत्या कर दी. कुलदीप वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया था. वारदात को अंजाम देने के दौरान दोनों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के जरिए आरोपी को गिरफ्तार किया है. हालांकि हत्या में इस्तेमाल हत्यार को अभी तक बरामद नहीं किया जा सका है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement