यूपीः शादी में दो गुटों के बीच फायरिंग, एक की मौत, दो घायल

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक शादी समारोह में फायरिंग हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बता रही है.

Advertisement
पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है पुलिस ने इस संबंध में कुछ लोगों को हिरासत में लिया है

परवेज़ सागर / BHASHA

  • गाजियाबाद,
  • 30 नवंबर 2016,
  • अपडेटेड 2:26 PM IST

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले में एक शादी समारोह में फायरिंग हो जाने से एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए. पुलिस घटना के पीछे पुरानी रंजिश को वजह बता रही है.

मामला गाजियाबाद के राजपुर गांव का है. जहां एक का रिसेप्शन चल रहा था. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) ओमप्रकाश यादव ने बताया कि बीती रात करीब 11 बजकर 45 मिनट पर रिसेप्शन के दौरान कुछ युवक एक दूसरे के साथ भिड़ गए. तीखी बहस के बाद दो गुटों में अंधाधुंध गोलीबारी होने लगी.

Advertisement

फायरिंग के दौरान तीन लोगों को गोली लगी. फौरन तीनों को अस्पताल ले जाया गया. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि अस्पताल में डॉक्टरों ने 30 वर्षीय भूपेंद्र को घोषित कर दिया. घायल ज्ञानेंद्र और कुलदीप का उपचार किया जा रहा है.

एसपी के मुताबिक इस संबंध में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है. जिनमें से कुछ को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है. इस घटना से शादी वाले घर में भी मातम पसरा हुआ है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »