बेटे को लेकर छिड़ा विवाद, पति ने कर दी पत्नी की ह‍त्या

मृतका  रूबी के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. हालांकि राजू अभी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है .

Advertisement
मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है मृतका के परिजनों की शिकायत पर आरोपी राजू के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है

दीपक कुमार / तनसीम हैदर

  • नोएडा ,
  • 05 अगस्त 2018,
  • अपडेटेड 2:59 AM IST

उत्तर प्रदेश के नोएडा के हरौला इलाके में बेटे को लेकर विवाद की वजह से एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. स्थानीय पुलिस के मुताबिक रामपाल अवाना नामक शख्स के बेटे सुनील अवाना के मकान में 28 साल की रूबी अपने पति राजू के साथ किराये पर रहती थी. इस दंपति के बीच बेटे को लेकर विवाद चल रहा था.

Advertisement

क्षेत्र सेक्टर -20 पुलिस ने बताया कि राजू, बच्चे को लेकर मुंबई जाना चाह रहा था, जिसका पत्नी ने विरोध किया. इससे नाराज होकर राजू ने अपनी पत्नी पर चाकुओं से कई वार कर दिए. घायल रूबी को इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. बहरहाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. वहीं आरोपी राजू फरार है. हालांकि उसकी के लिए टीम गठित की गई है.

वहीं जिला अस्पताल के डॉक्टरों ने बताया कि महिला को पुलिस मृत अवस्था में अस्पताल में लेकर आई थी. महिला के पेट में धारदार हथियार के कई निशान थे. फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, आगे की कार्रवाई की जा रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »