सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान करते थे बात, हिरासत में 2 सदिग्ध

सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सैटेलाइट फोन के जरिये बहुत देर तक पड़ोसी देश पाकिस्तान में किसी शख्स से बातचीत इंटरसेप्ट किए जाने के बाद एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Advertisement
सांकेतिक तस्वीर सांकेतिक तस्वीर

पंकज खेळकर / वरुण शैलेश

  • पुणे,
  • 10 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 12:12 PM IST

महाराष्ट्र में नागपुर एटीएस ने पाकिस्तान में किसी से लगातार सैटेलाइट फोन पर बात करने के आरोप में दो लोगों को हिरासत में लिया है. जांच-पड़ताल के लिए शुक्रवार को इन दोनों लोगों को एटीएस ने हिरासत में लिया था. एटीएस ने इन्हें आईएसआई एजेंट के तौर पर देख रही है.

खुफिया ब्यूरो के सूत्रों ने शनिवार को बताया कि सैटेलाइट फोन के जरिये बहुत देर तक पड़ोसी देश पाकिस्तान में किसी शख्स से बातचीत इंटरसेप्ट किए जाने के बाद एटीएस और मिलिट्री इंटेलिजेंस ने मिलकर इस कार्रवाई को अंजाम दिया है.

Advertisement

सूत्रों के मुताबिक नागपुर पुलिस को इस कार्रवाई में सीमित जिम्मेदारी दी गई थी जिसके तहत उनसे संदिग्ध लोगों के के बारे में जानकारी मुहैया कराने को कहा गया था. हालांकि नागपुर पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां इस मामले में आधिकारिक तौर पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं हैं.

मगर सूत्रों का कहना है कि मिलिट्री इंटेलिजेंस की गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है. गणेशपेठ पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भालदारपुरा इलाके से शुक्रवार शाम दो संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था. सैटेलाइट फोन से पाकिस्तान में किसी शख्स से संपर्क करने के आधार पर पूछताछ के लिए यह कार्रवाई की गई है.

गौरतलब है कि अभी हाल ही में पिछले महीने जहां डीआरडीओ का एक कर्मचारी जासूसी के आरोपों में पकड़ा गया था, वहीं मेरठ के एक जवान को लेकर भी ऐसा ही मामला सामने आया था. अब बीएसएफ के जवान पर आईएसआई के लिए जासूसी करने का आरोप लगा है.

Advertisement

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »