मुजफ्फरपुर कांडः ED ने भी दर्ज किया केस, बढ़ेंगी ब्रजेश ठाकुर की मुश्किलें

मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न मामले की जांच में नया मोड़ आ गया है. सीबीआई के बाद अब ईडी ने भी इस संबंध में केस दर्ज किया है. आरोप है कि मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर ने शेल्टर होम की आड़ में बिहार सरकार से अकूत दौलत कमाई है.

Advertisement
मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न (फाइल फोटो, PTI) मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन उत्पीड़न (फाइल फोटो, PTI)

अरविंद ओझा / सुरेंद्र कुमार वर्मा

  • नई दिल्ली,
  • 17 अक्टूबर 2018,
  • अपडेटेड 4:31 PM IST

बिहार के चर्चित मुजफ्फरपुर शेल्टर हॉउस मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी केस दर्ज कर लिया है. सीबीआई में दर्ज मामले को ED ने किया टेकओवर करते हुए मामला दर्ज किया है.

ईडी की ओर से मामला दर्ज किए जाने से मामले के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर समेत सभी आरोपियों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. ईडी अवैध तौर पर कमाई गई संपत्ति को भी अटैच कर सकती है.

Advertisement

ईडी ने इस मामले को मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत दर्ज किया है. मुजफ्फरपुर शेल्टर हॉउस मामले में 34 से ज्यादा लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है.

अवैध काम करने का आरोप

शेल्टर हाउस के आड़ में मुख्य आरोपी पर कई अवैध कार्य करने का भी आरोप है. ईडी सूत्रों के मुताबिक ब्रजेश ठाकुर ने शेल्टर होम की आड़ में बिहार सरकार से अकूत संपत्ति अर्जित की है इसी को केस का आधार बनाया गया है,

आपको बता दें कि का खुलासा होने के बाद पूरे बिहार में हड़कंप मच गया था. शेल्टर होम चलाने वाले ब्रजेश ठाकुर पर आरोप है की वो शेल्टर होम की लड़कियों से जबरन देह व्यापार करवाता था.

हुक्म नहीं मानने पर होती थी पीटाई

शेल्टर में जो लड़कियां का हुक्म नहीं मानती थीं उनकी पीटाई की जाती थी. शेल्टर होम की एक पीड़ित लड़की के खुलासे के बाद शेल्टर होम में खुदाई भी की गई थी. लड़की ने आरोप लगाया था कि एक लड़की को मारकर गाड़ दिया गया है हालांकि खुदाई के बाद कुछ नहीं मिला था.

Advertisement

इस मामले में बिहार के कई रसूखदारों और सियासतदानों का नाम भी ब्रजेश ठाकुर के साथ जुड़ा था. फिलहाल इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है लेकिन ईडी के केस दर्ज करने से ब्रजेश ठाकुर की संपत्ति जब्त होने का खतरा मंडरा रहा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »