बिहारः नाबालिग लड़की से गैंगरेप, पटरी पर फेंका, 14 घंटे तक नहीं मिला इलाज

बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. गैंगरेप के बाद पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की गई.

Advertisement
गैंगरेप के बाद पीड़िता को पटरी पर फेंका गैंगरेप के बाद पीड़िता को पटरी पर फेंका

राहुल सिंह

  • लखीसराय,
  • 19 जून 2017,
  • अपडेटेड 6:33 PM IST

बिहार में एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. सभी आरोपी नाबालिग बताए जा रहे हैं. गैंगरेप के बाद पीड़िता की बेरहमी से पिटाई की गई. पीड़िता का इलाज जारी है. पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, की इस वारदात को बिहार के लखोचाक और लखीसराय जिलों में अंजाम दिया गया. पीड़िता अपने घर से बाहर जाने के लिए निकली थी. उसी दौरान कुछ युवक उसका अपहरण कर उसे खेत में ले गए. पीड़िता के मुताबिक, 6-7 युवकों ने उसके साथ रेप किया, जिनमें दो युवक उसके पड़ोसी हैं.

Advertisement

एक आरोपी पीड़िता के साथ उसके स्कूल में पढ़ता है. गैंगरेप के बाद उन्होंने पीड़िता के साथ मारपीट की. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पीड़िता को रेलवे ट्रैक पर फेंक फरार हो गए. कुछ लोगों की पीड़िता पर नजर पड़ी. उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी. पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में पीड़िता के बरती गई.

दरअसल पीड़िता 14 घंटे बिना इलाज के अस्पताल के फर्श पर पड़ी रही. मीडिया द्वारा खबर दिखाए जाने के बाद अस्पताल प्रशासन जागा और पीड़िता का इलाज शुरू किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, पीड़िता का काफी खून बह गया है. उसके शरीर पर लगभग 5 जगह फ्रैक्चर हैं. नाजुक हालत देखते हुए उसे पटना मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है. पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है. अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »