मेरठ: बुलंदशहर में तनाव के बीच पुलिस और गाय तस्करों के बीच मुठभेड़, 2 को लगी गोली

 मेरठ पुलिस ने इनके पास से रस्सी, लोहे के बड़े चाकू और दूसरे औजार बरामद किए हैं. पुलिस अब इन बदमाशों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है.

Advertisement
फोटो- आजतक फोटो- आजतक

कुमार अभिषेक

  • नई दिल्ली,
  • 08 दिसंबर 2018,
  • अपडेटेड 9:06 AM IST

बुलंदशहर में गोकशी की कथित अफवाह के बीच मेरठ में पुलिस और गाय तस्करों के बीच मुठभेड़ हुई. मेरठ पुलिस के मुताबिक ये मामला मुंडाली थाने का है. पुलिस का कहना है कि एनकाउंटर में दो बदमाशों को गोली लगी है. इनके नाम इमामुद्दीन और आजाद हैं. पुलिस ने इन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. तस्वीरों से पता चलता है कि ये देर शाम हुए हैं.

Advertisement

रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने चेकिंग के दौरान बाइक सवार दो बदमाशों को रुकने के लिए कहा, पर बदमाश रुके नहीं. पुलिस की ओर से की गई जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश को पैर में गोली लगी है. इनके पास से पुलिस को रस्सी, चाकू और दूसरे औजार बरामद हुए हैं. पुलिस अब इन बदमाशों के बारे में जानकारी इकट्ठा कर रही है.

बता दें कि उत्तर प्रदेश के में सोमवार (3 दिसंबर) को के शक में लोगों ने जमकर हंगामा किया था. गुस्साई भीड़ के चिंगरावठी चौकी पर हंगामा करते हुए पथराव शुरू कर दिया था. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को तोड़फोड़ कर उसे आगे हवाले कर दिया था. इस दौरान बदमाशों की फायरिंग में इंस्पेक्टर सुबोध कुमार सिंह और स्थानीय युवक सुमित कुमार की मौत हो गई थी. इस मुद्दे पर राज्य में खूब सियासत भी हुई.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement