MP: विधवा से था एकतरफा प्यार, शादी से मना करने पर खुद को गोली मार दे दी जान

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक विधवा से एकतरफा प्यार में असफल रहने पर युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली.

Advertisement
शादी से मना करने पर युवक ने खुद को मार ली गोली (प्रतीकात्मक फोटो-  Aajtak) शादी से मना करने पर युवक ने खुद को मार ली गोली (प्रतीकात्मक फोटो- Aajtak)

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 12 अक्टूबर 2019,
  • अपडेटेड 11:02 PM IST

  • एकतरफा प्यार में युवक ने खुद को मारी गोली
  • विधवा युवती से शादी करना चाहता था युवक

मध्य प्रदेश के उज्जैन में एक विधवा से एकतरफा प्यार में असफल रहने पर युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली. उज्जैन के माधव नगर थाना क्षेत्र के राजीव गांधी नगर में आज सुबह एक तरफा प्रेम प्रसंग के चलते छतरपुर के युवक ने विधवा महिला के सामने खुद को गोली मार ली.

Advertisement

युवक विधवा युवती से शादी करना चाहता था, लेकिन युवती ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया था, जिसके बाद

गोली मार की खुदकुशी

महिला ने दोबारा शादी से किया इंकार

दरअसल, पति की मौत के बाद विधवा महिला अपने ससुराल में ही रहती है. महिला को एक बेटी भी है. महिला के ससुराल वाले उसकी कम उम्र को देखते हुए दूसरी शादी करवाना चाहते थे और इस दौरान उसके लिए छतरपुर निवासी युवक जितेंद्र वर्मा का भी रिश्ता आया था, लेकिन महिला ने दोबारा शादी से मना कर दिया.

शादी का दबाब बना रहा था युवक

हालांकि, इसके बावजूद युवक तब से महिला पर एकतरफा प्यार के चलते शादी का दबाव बना रहा था. पुलिस को दिए बयान में महिला ने बताया कि शनिवार सुबह जितेंद्र अचानक उसके घर आ धमका और किचन में घुसकर शादी के लिए दबाव बनाने लगा.

Advertisement

जांच में जुटी पुलिस

महिला के मुताबिक, जब उसने शादी से मना किया तो जितेंद्र ने देसी कट्टा पहले तो उसकी तरफ किया फिर खुद के पेट में गोली मार ली. गोली चलने की आवाज सुनकर आस-पास रहने वाले जमा हो गए और जितेन्द्र की लाश देखकर पुलिस को सूचना दी.

महिला से पूछताछ कर रही पुलिस

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और सभी के बयान दर्ज कर लिए हैं. हालांकि, पुलिस ने अभी विधवा महिला को क्लीनचिट नहीं दी है और उससे लगातार पूछताछ कर रही है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »