मध्य प्रदेश: वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करने वाला चढ़ा पुलिस के हत्थे

पुलिस का कहना है कि आरोपी सिमरन सिंह अखबार में इंटरनेशनल वीज़ा दिलाने का विज्ञापन देता था, जिसे पढ़कर लोग उसके बताए पते पर पहुंच जाते थे. आरोपी ने खुद को पंजाब के जालंधर का रहने वाला बताया है.

Advertisement
अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाता था शख्स अंग्रेजी बोलकर लोगों को फंसाता था शख्स

रवीश पाल सिंह

  • भोपाल,
  • 19 नवंबर 2019,
  • अपडेटेड 4:48 PM IST

  • इंटरनेशल वीजा दिलाने के नाम पर ठगी करता था शख्स
  • होटल में बुलाकर नशा की दवा देता था, फिर होती थी ठगी
  • शख्स पर एक महिला से रेप करने का लगाया है आरोप
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पुलिस के हत्थे एक ऐसा शातिर ठग चढ़ा है जो लोगों को इंटरनेशनल वीज़ा दिलाने का लालच देकर पहले तो होटल बुलाता और फिर उनकी ड्रिंक में नशीली दवा मिलाकर बेहोश कर देता था. इसके बाद उनका सामान लूटकर फरार हो जाता था.

एएसपी संजय साहू ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि आरोपी ने अपना नाम सिमरन सिंह और खुद को पंजाब के जालंधर का रहने वाला बताया है. एएसपी साहू के मुताबिक आरोपी सिमरन सिंह अखबार में इंटरनेशनल वीज़ा दिलाने का विज्ञापन देता था, जिसे पढ़कर लोग उसके बताए पते पर पहुंच जाते थे.

Advertisement

होटल में ग्राहकों को फंसाता था आरोपी

आमतौर पर सिमरन किसी होटल में ही मुलाकात के लिए बुलाता था और वहां उनकी चाय या किसी अन्य पेय पदार्थ में हाल ही में मुंबई से इंटरनेशनल वीज़ा की चाहत में आए राजेन्द्र गुणेकर के साथ भी सिमरन सिंह ने इसी अंदाज में लूट को अंजाम दिया था. इस घटना की

पुलिस इस मामले की अभी जांच कर ही रही थी कि सिमरन सिंह की शिकार एक महिला ने खबर पढ़ कर पुलिस से संपर्क साधा. एएसपी संजय साहू के मुताबिक महिला ने बताया कि आरोपी ने उससे पेमेंट के लिए रुपये लाने को कहा है जिसके बाद पुलिस ने महिला से सिमरन सिंह को कॉल करवाया और पेमेंट लेने के लिए न्यू मार्केट इलाके में बुलवाया. जैसे ही सिमरन वहां पहुंचा पुलिस टीम ने उसे दबोच लिया.  

Advertisement

अंग्रेजी बोलकर लोगों को करता था इम्प्रेस

एएसपी संजय साहू ने 'आजतक' से बात करते हुए बताया कि आरोपी का इंग्लिश बोलने का तरीका ऐसा था कि लोग आसानी से इसके झांसे में आ जाते थे. वहीं पुलिस के मुताबिक आरोपी मुम्बई की एक की घटना को भी अंजाम दिया है, जिसकी एफआईआर दर्ज कर ली गई है.

आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसके साथ भी 2015 में इसी अंदाज में मुंबई के एक दलाल ने ठगी की वारदात को अंजाम दिया था जिसके बाद उसने भी इसी तरह लोगों को ठगना शुरू कर दिया. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है कि उसने और ऐसे कितने लोगों को अपना शिकार बनाया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »