मशहूर पंजाबी गायिका और कांग्रेसी नेता सतविंदर बिट्टी का आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर अपलोड करने के मामले में लुधियाना पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ता मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है.
ये है पूरा मामला
पंजाबी गायिका और कांग्रेसी नेता सतविंदर बिट्टी का एक आपत्तिजनक वीडियो पोर्न वेबसाइट पर आ गया. बिट्टी को जैसे ही इस बारे में पता चला तो उन्होंने लुधियाना के कूमकलां पुलिस थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने सतविंदर बिट्टी की शिकायत पर नामजद आरोपी मोहन सिंह के खिलाफ विभिन्न आपराधिक धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया.
ऐसे पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी
बिट्टी 2017 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर साहनेवाल से चुनाव लड़ चुकी हैं. बिट्टी की मानें तो मोहन सिंह भी इस टिकट का दावेदार था. टिकट न मिलने की वजह से वह पार्टी और उनसे नाराज था. इसी वजह से उसने बदला लेने के लिए उनका आपत्तिजनक वीडियो बनाकर कर दिया. मोहन सिंह ने ये वीडियो पोर्न वेबसाइट पर भी अपलोड किया था. आरोपी ने वीडियो अपने नंबर से ही वाट्सएप ग्रुप पर डाला था. जिसके बाद उसने अपना नंबर बंद कर लिया था. दो दिन पहले ही मोहन ने अपना फोन ऑन किया था. पुलिस ने सर्विलांस से ट्रेस कर आरोपी को पकड़ लिया. फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है.
सतेंदर चौहान / राहुल सिंह