CRIME NEWS@5 PM: जुर्म की दुनिया की अब तक की टॉप 5 खबरें

CRIME NEWS@5 PM: जुर्म की दुनिया की अभी तक की 5 बड़ी खबरें.

Advertisement
जुर्म की दुनिया की अभी तक की 5 बड़ी खबरें जुर्म की दुनिया की अभी तक की 5 बड़ी खबरें

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 11 जुलाई 2017,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में अमरनाथ यात्रियों की बस पर हुए आतंकी हमले का मास्टरमाइंड लश्कर-ए-तैयबा का आतंकी इस्माइल है. इसने ही अपने तीन साथियों के साथ मिलकर इस हमले को अंजाम दिया. हमले में 7 यात्रियों की मौत हो गई और 19 से ज्यादा घायल हुए. हमले के बाद देश भर में सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट कर दिया गया है.

Advertisement

अभिनेत्री के अपहरण और यौन उत्पीड़न मामले में गिरफ्तार मलयालम फिल्मों के सुपरस्टार दिलीप (48) को 14 दिनों की न्यायित हिरासत में भेज दिया गया है. सोमवार को केरल पुलिस ने दिलीप को गिरफ्तार किया था. दिलीप की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई हो सकती है.

दिल्ली के न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी इलाके में लोगों को सऊदी अरब भेजने के नाम पर एक शख्स ने लाखों रुपये का चूना लगा दिया. करीब 400 से ज्यादा लोगों को इस शख्स ने ठगी का शिकार बनाया. पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है.

फरीदाबाद पुलिस को उस वक्त बड़ी कामयाबी हाथ लगी, जब पुलिस ने एक महिला सहित चार शातिर लुटेरों को पुलिस से ही लूटपाट करते हुए गिरफ्तार कर लिया. लुटेरों ने पुलिसकर्मियों की कनपटी पर बंदूक तानी हुई थी और वह उनसे लूटपाट करने की फिराक में थे. पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच पुलिसकर्मियों को बचाया और सभी लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया.

Advertisement

शामली पुलिस ने शनिवार रात एनकाउंटर में बावरिया गैंग के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया था. पकड़े गए बदमाशों की निशानदेही पर पुलिस ने गाजियाबाद इलाके से 35 लाख रुपये की ज्वैलरी और डेढ़ लाख रुपये कैश बरामद किया. बदमाशों ने जंगल के बीचोंबीच बने एक घर में लूट का सामान छुपाया था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »