खालिस्तान उग्रवादियों के निशाने पर हिंदू नेता, सुरक्षा चौकसी बढ़ी

सूत्रों के मुताबिक निरंकारी मिशन और कई डेरों पर हमले हो सकते हैं. इसे देखते हुए पुलिस ने गैर सिख धार्मिक स्थलों और डेरों की सुरक्षा बढ़ा दी है. धार्मिक नेताओं को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है.

Advertisement
निरंकारी भवन, अमृतसर (फोटो-PTI) निरंकारी भवन, अमृतसर (फोटो-PTI)

मनजीत सहगल / वरुण शैलेश

  • चंडीगढ़,
  • 27 नवंबर 2018,
  • अपडेटेड 5:43 PM IST

अमृतसर के निरंकारी सत्संग भवन पर हुए ग्रेनेड हमले के बाद अब पंजाब के अल्पसंख्यक, गैर सिख धार्मिक नेता और संगठन खालिस्तानी उग्रवादियों के निशाने पर हैं. खुफिया सूत्रों के मुताबिक कट्टरपंथी खालिस्तानी संगठन हिंदू और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नेताओं, डेरा प्रमुखों और निरंकारी मिशन से जुड़े लोगों की बाकायदा रेकी कर चुके हैं. ऐसी आशंका है कि उन पर जानलेवा हमला हो सकता है.

Advertisement

धार्मिक नेताओं पर बढ़ते खतरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है. पुलिस खासकर निरंकारी मिशन और डेरा पर नजर रखे हुए है. सूत्रों के मुताबिक पंजाब पुलिस और खुफिया विभाग के अधिकारियों ने कई धार्मिक नेताओं से मुलाकात करके उन्हें हमले के खतरों से आगाह किया है. इन नेताओं को सतर्क रहने की सलाह दी गई है और अपनी यात्रा की जानकारी संबंधित थाने से साझा करने को कहा गया है ताकि उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जा सके.

गौरतलब है कि पिछले दो वर्षों के दौरान धार्मिक नेताओं पर 8 हमले हो चुके हैं. इनमें सात धार्मिक नेता अपनी जान गंवा चुके हैं. जो लोग खालिस्तानी उग्रवादियों के हमले का शिकार हुए उनमें पंजाब आरएसएस उप प्रमुख जगदीश गगनेजा और नामधारी संप्रदाय के प्रमुख की पत्नी माता चांद कौर भी शामिल हैं.

Advertisement

पंजाब में धार्मिक नेताओं की सुरक्षा निरंकारी सत्संग भवन पर ग्रेनेड फेंकने के प्रमुख आरोपी अवतार सिंह द्वारा किए गए खुलासे के बाद बढ़ाई गई है. अवतार सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि कट्टरपंथी खालिस्तानी संगठन अन्य धार्मिक नेताओं पर हमले की साजिश रच रहे हैं और उनकी बकायदा रेकी भी की गई है.

अवतार सिंह ने पुलिस पूछताछ में बताया था कि आईएसआई पंजाब में सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के लिए हिंदू, आरएसएस, निरंकारी और दूसरे संप्रदायों पर हमले करवाने पर आमादा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement