50 घंटे में 5 गुना बढ़ा विकास दुबे पर इनाम, 40 टीमें कर रही हैं तलाश

उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित इनाम को ढाई गुना बढ़ा दिया है. अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा.

Advertisement
आरोपी विकास दुबे (फाइल फोटो) आरोपी विकास दुबे (फाइल फोटो)

कुमार अभिषेक

  • लखनऊ,
  • 06 जुलाई 2020,
  • अपडेटेड 8:48 PM IST

  • विकास दुबे की तलाश में छापेमारी जारी
  • यूपी पुलिस ने बढ़ाई इनाम की राशि

कानपुर शूटआउट का आरोपी विकास दुबे को पकड़ने की कोशिश जारी है. इस बीच उत्तर प्रदेश पुलिस ने विकास दुबे पर घोषित इनाम को ढाई गुना बढ़ा दिया है. अब विकास दुबे के बारे में खबर देने वाले को ढाई लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा. जिस वक्त शूटआउट हुआ, उस समय विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था.

Advertisement

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने कानपुर शूटआउट के मुख्य आरोपी विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित किया है. सबसे पहले विकास दुबे पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था, जिसे एक लाख रुपया किया गया था. आईजी ने इनाम को ढाई लाख रुपये करने के लिए डीजीपी को खत लिखा था.

डीजीपी हितेश चंद्र अवस्थी ने आईजी के पत्र पर सहमति जताते हुए विकास दुबे पर ढाई लाख रुपये का ईनाम घोषित किया है. विकास दुबे के बारे में कोई सूचना देता है तो उसे ईनाम दिया जाएगा. साथ ही उसका नाम और पता गुप्त रखा जाएगा. इस बीच पुलिस ने उन्नाव टोल प्लाजा पर विकास दुबे के पोस्टर लगा दिए हैं.

विकास दुबे पर धारा 192 220 धारा 147 148 149 302 307 394 सहित कई अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है. उसकी तलाश के लिए पुलिस ने 40 टीमें गठित की है, जो आस-पास के जिलों के अलावा सर्विलांस टीम से मिल रही जानकारी के आधार पर छापेमारी कर रही हैं.

Advertisement

इस बीच विकास दुबे के करीबी दयाशंकर अग्निहोत्री के खुलासे के बाद चौबेपुर थाने के तीन पुलिकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है. इसमें दो दारोगा और एक सिपाही शामिल है. इन तीनों पुलिसकर्मियों पर विकास दुबे के संपर्क में रहने का आरोप लगा है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »