नाबालिग को अगवा कर गाड़ी में किया रेप, पिता ने 2 आरोपियों को पकड़ा

नाबालिग लड़की को अगवा किए जाने की सूचना किसी ने उसके पिता को फोन पर दी. इसके बाद पीछा करते हुए पीड़िता के पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों से खुद ही भिड़ गए.

Advertisement
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक चित्र) पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है (सांकेतिक चित्र)

परवेज़ सागर

  • साहेबगंज,
  • 09 जुलाई 2019,
  • अपडेटेड 2:56 PM IST

झारखंड के साहेबगंज जिले में बलात्कार का एक शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की से कार में रेप कर रहे आरोपियों को पीड़िता के पिता ने जाकर धर दबोचा. हालांकि इस दौरान आरोपियों के हमले में वह बुरी तरह से घायल हो गए. इस दौरान दो आरोपी भाग निकले जबकि दो आरोपियों को लड़की के पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया.

Advertisement

पीड़ित छात्रा वारदात के वक्त अपने स्कूल जा रही थी. वह सातवीं कक्षा की छात्रा है. पुलिस के मुताबिक लड़की अपने स्कूल जा रही थी. तभी एक स्कॉर्पियो कार से आए चार युवकों ने उसे अगवा कर लिया और उसके साथ एक लड़के ने गाड़ी में ही रेप किया.

नाबालिग लड़की को अगवा किए जाने की सूचना किसी ने उसके पिता को फोन पर दी. इसके बाद पीछा करते हुए पीड़िता के पिता मौके पर पहुंच गए और आरोपियों से खुद ही भिड़ गए. उन्होंने चारों आरोपियों को अकेले पकड़ लिया. इस दौरान आरोपी उन्हें मारते-पीटते रहे. लेकिन उन्होंने आरोपियों को नहीं छोड़ा.

छात्रा के पिता लहूलुहान हो गए लेकिन नहीं माने तो दो आरोपी किसी तरह छूटकर फरार हो गए. लेकिन दो आरोपियों को उन्होंने तब तक पकड़े रखा, जब तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंच गई. पुलिस ने दोनों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है.

Advertisement

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग भी पीड़िता के पक्ष में आ गए और सभी पीड़ित परिवार के साथ नगर थाने जा पहुंचे. वहां सबने पीड़ित छात्रा को इंसाफ दिलाने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की.

पुलिस ने इस संबंध में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर दो आरोपी युवकों को जेल भेज दिया है. जबकि दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है. लड़की का मेडिकल कराया गया है.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »