झारखंडः गढ़वा में कई होटलों में देह व्यापार का खुलासा, 14 जोड़े लड़के-लड़कियां पकड़े गए

गढ़वा में प्रशासन ने अवैध गतिविधियों के खिलाफ छापेमारी कर 14 जोड़े को हिरासत में लिया. इसके अलावा तीन होटलों को सील कर दिया. गढ़वा सदर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना पहचान पत्र कमरों का इस्तेमाल हो रहा है. जांच में कुछ नाबालिग भी मिले. अधिकारियों ने देह व्यापार की आशंका जताई है और मामले की जांच कर सख्त कार्रवाई की बात कही है.

Advertisement
होटल से पकड़े गए 14 जोड़े लड़के-लड़कियां. (Photo: Representational) होटल से पकड़े गए 14 जोड़े लड़के-लड़कियां. (Photo: Representational)

चंदन कुमार

  • गढ़वा,
  • 07 अप्रैल 2026,
  • अपडेटेड 9:29 PM IST

झारखंड के गढ़वा शहर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने नामचीन होटलों में छापेमारी कर 14 जोड़े लड़का-लड़की को हिरासत में लिया. सभी को पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया है, जबकि तीन होटलों को सील कर दिया गया है. छापे पर सभी चेहरा छिपता दिखे. इस कार्रवाई के बाद होटल मालिकों के बीच हड़कंप मच गया है. गढ़वा सदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि शहर के कई होटलों में बिना पहचान पत्र और एंट्री के कमरे दिए जा रहे हैं, जहां अवैध गतिविधियां संचालित हो रही हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने प्रशासन को अवगत कराया, जिसके बाद एसडीएम और एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई.

Advertisement

टीम में डीएसपी मुख्यालय, सीओ, इंस्पेक्टर और भारी पुलिस बल शामिल था. जब शहर के चार होटलों में छापेमारी की गई तो एक होटल में दरवाजा तोड़कर आठ जोड़े युवक-युवतियों को पकड़ा गया. वहीं रंका रोड स्थित एक अन्य होटल से तीन जोड़े बरामद किए गए. इस तरह कुल 14 जोड़े पुलिस के हत्थे चढ़े, जिनमें कुछ नाबालिग भी शामिल बताए जा रहे हैं.

प्रशासन ने मौके पर ही तीन होटलों को सील कर दिया और कर्मचारियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. अधिकारियों का कहना है कि प्रारंभिक जांच में देह व्यापार की आशंका सामने आई है, जिसकी गहराई से जांच की जा रही है.

इस संबंध में एसडीएम संजय पांडेय और एसडीपीओ नीरज कुमार ने बताया कि बिना वैध दस्तावेज के होटल में कमरा देना नियमों का उल्लंघन है. पूरे मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

---- समाप्त ----

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement