झारखंड: नाबालिग से रेप पर जुर्माना लगाने वाली पंचायत प्रमुख सहित 14 गिरफ्तार

पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य संदिग्धों, आरोपियों और पंचायत प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Advertisement
पंचायत प्रमुख महिला गिरफ्तार पंचायत प्रमुख महिला गिरफ्तार

धरमबीर सिन्हा / आशुतोष कुमार मौर्य

  • चतरा (झारखंड),
  • 05 मई 2018,
  • अपडेटेड 1:08 PM IST

झारखंड के चतरा जिले में एक नाबालिग बच्ची के साथ गैंगरेप के बाद जलाकर हत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने कुल 14 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार होने वाले आरोपियों में रेप के बाद पंचायत कर आरोपियों पर जुर्माना लगाने वाली गांव की मुखिया तिलेश्वरी देवी भी शामिल हैं.

पुलिस ने बताया कि घटना में संलिप्त अन्य संदिग्धों, आरोपियों और पंचायत प्रतिनिधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. चतरा के DCP जीतेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित परिवार को हर हाल में इंसाफ दिलाया जाएगा. नाबालिग के शव का पोस्टमार्टम करवाया गया है और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी.

Advertisement

बता दें कि बीते गुरुवार को चतरा के बनथू गांव में चचेरी बहन की शादी में शरीक होने आई 16 साल की एक लड़की से गैंगरेप किया गया. परिजनों की शिकायत पर पंचायत ने आरोपियों को महज जुर्माना लगाकर छोड़ दिया. इसके बाद आरोपियों ने शुक्रवार को परिजनों के सामने ही रेप पीड़िता को जलाकर मार डाला.

पीड़िता चतरा के कोनी पंचायत के राजा केंदुआ गांव की रहने वाली थी. पीड़ित परिवार ने ईटखोरी थाने में गांव के ही 12 लोगों के खिलाफ रेप और हत्या का केस दर्ज करवाया है.

चचेरी बहन की शादी में गई थी पीड़िता

पीड़िता अपने चचेरी बहन की शादी में शरीक होने बनथू गांव गई हुई थी. वहां रात 8 बजे घन्नू भुइयां नामक युवक अपने चार साथियों के साथ वहां आया और शादी के बीच से लड़की को अगवा कर अपने साथ ले गया. फिर पांचों ने मिलकर एक सुनसान जगह पर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया और मौके से भाग निकले.

Advertisement

इस घटना के बाद में रात के करीब 11 बजे पीड़ित लड़की रोती हुई अपने घर पहुंची. उसने परिजनों को आपबीती सुनाई. जिसे सुनकर घर वाले सन्न रह गए. पीड़िता परिवालों ने मामले की शिकायत पंचों से की. घटना को लेकर शुक्रवार को पंचायत बुलाई गई.

रेप की सजा 100 बार उठक-बैठक, 50 हजार रुपये

पंचायत ने रेप आरोपियों को पुलिस को सौंपने की बजाय पीड़ित परिवार और आरोपी परिवार के बीच समझौता करवा दिया. पंचायत की मुखिया तिलेश्वरी देवी ने रेप के आरोपी पांचों युवकों को सिर्फ की सजा सुनाई. वहीं मुख्य आरोपी घन्नू भुईयां को उठक-बैठक के अलावा महज 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाकर छोड़ दिया गया.

घर में घुसकर पीड़िता को जिंदा जलाया

आर्थिक दंड लगाए जाने से घन्नू भुइयां, उसके घरवाले और उसके दर्जनों साथी आक्रोशित हो गए. पंचायत के थोड़ी देर बाद आरोपी खिड़की तोड़कर लड़की के घर में घुस गए. आरोपियों ने पीड़िता के घरवालों के सामने ही लड़की के ऊपर केरोसिन छिड़ककर उसे जिंदा जला डाला.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »