ISIS की ताजा धमकी- अब चीन में बहाएंगे खून की नदियां

हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध के मामले में चीन भले ही भारत की राह में रोड़े अटका रहा हो लेकिन वह खुद भी आतंकवाद के खतरे से जूझ रहा है. दरअसल दुनिया के सबसे खूंखार कहे जाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक ताजा वीडियो में चीन को धमकी देते हुए कहा कि जल्द ही चीन की नदियों में खून बहेगा.

Advertisement
IS ने वीडियो जारी कर चीन को दी धमकी IS ने वीडियो जारी कर चीन को दी धमकी

राहुल सिंह

  • नई दिल्ली,
  • 03 मार्च 2017,
  • अपडेटेड 8:50 AM IST

हिजबुल मुजाहिदीन के सरगना मसूद अजहर पर प्रतिबंध के मामले में चीन भले ही भारत की राह में रोड़े अटका रहा हो लेकिन वह खुद भी आतंकवाद के खतरे से जूझ रहा है. दरअसल दुनिया के सबसे खूंखार कहे जाने वाले आतंकी संगठन आईएसआईएस ने एक ताजा वीडियो में चीन को धमकी देते हुए कहा कि जल्द ही चीन की नदियों में खून बहेगा.

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, चीन के जिनजियांग प्रांत में उइगर मुसलमानों की आबादी लंबे समय से सामान्य अधिकारों के लिए संघर्ष कर रही है. उन्हें अपने धार्मिक चिह्नों को सार्वजनिक करने, बुर्का पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर नमाज पढ़ने जैसी छूट नहीं है. धार्मिक मामलों में सरकारी प्रतिबंध का विरोध धीरे-धीरे विद्रोह का रूप ले रहा है.

IS ने उठाया विद्रोह का फायदा
आईएस ने इस विद्रोह का फायदा उठाते हुए उइगर मुस्लिमों के युवा वर्ग को भड़काकर अपने साथ कर लिया है. खबर है कि ने बड़ी संख्या में उइगर मुसलमानों से हाथ मिला लिया है और उइगरों को हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. बताते चलें कि इराक और सीरिया में बड़ी संख्या में उइगर मुसलमान आईएस की तरफ से लड़ रहे हैं.

हाल के वर्षों में बढ़ा है टकराव
गौरतलब है कि जिनजियांग प्रांत में उइगरों और बहुसंख्यक हान आबादी के बीच हाल के वर्षों में टकराव काफी बढ़ा है. इस टकराव में सैकड़ों लोगों के मारे जाने की खबर है. हाल ही में इराकी सेना ने आधे घंटे का ऐसा वीडियो जारी किया है जिसमें आईएस लड़ाके उइगरों को प्रशिक्षित करते दिखाई दे रहे हैं.

Advertisement

उइगर नौजवानों से एकजुट होने की अपील
इस वीडियो में चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग भी दिखाए गए हैं. इसमें एक अपने साथियों से एकजुट होने की अपील करता दिखाई-सुनाई दे रहा है. वीडियो में अमेरिका, चीन, रूस और दुनिया के हर हिस्से में झंडा बुलंद करने की बात कही गई है. दरअसल जिन जगहों पर उन्हें प्रशिक्षण दिया जा रहा है, उनमें कुछ हिस्सा चीन के भीतरी इलाकों का है.

चीन की नदियों में खून बहाएंगे
वीडियो में जिनजियांग प्रांत की जमीन को खून से लाल करने की बात कहते हुए बदला लेने का संकल्प लिया जा रहा है. वीडियो में जो व्यक्ति बोल रहा है उसका उच्चारण व भाषा यारकंद निवासियों जैसी है, जो जिनजियांग प्रांत के काशगर के नजदीक का इलाका है. कथित वीडियो में चीन की कम्युनिस्ट पार्टी और सरकार के बारे में जहर उगला गया है. वीडियो में कहा गया है कि 'लंबी प्रताड़ना के चलते आंखों से जो आंसू बहे हैं, हम उनके बदले अल्लाह की मर्जी से चीन की नदियों में खून बहाएंगे.'

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »