यूपी के गाजियाबाद के लोनी इलाके में एक नाबालिग लड़की से गैंगरेप की सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 और पॉस्को कानून के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस एक आरोपी को गिरफ्तार करके शेष दो की तलाश कर रही है.
जानकारी के मुताबिक, 15 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के पड़ोस में रहने वाला दिलशाद उर्फ बिल्लू अपने दो दोस्तों के साथ उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश करके अपने साथ उठा ले गया. 7 अगस्त की रात उसे बंधक बनाकर तीनों ने किया. इसके बाद उसे सुबह छोड़कर तीनों आरोपी फरार हो गए.
पुलिस के मुताबिक, नाबालिग लड़की के पड़ोस में रहने वाले बिल्लू ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता की तहरीर पर तीन आरोपियों के खिलाफ और पॉस्को कानून के तहत केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है. एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है.
मुकेश कुमार / तनसीम हैदर