अहमदाबाद में सड़क पर बिखरे मिले मांस के टुकड़े, इलाके में तनाव के बाद भारी पुलिसबल तैनात, एक गिरफ्तार

अहमदाबाद के इसनपुर में मांस के टुकड़े मिलने से इलाके में तनाव की स्थिति बन गई है. एहतियातन भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है. वहीं पुलिस ने इलाके में गश्ती भी बढ़ा दी है. वहीं विहिप ने बताया कि मांस के टुकड़े गाय के हैं. भावनाओं को आहत किया गया है.

Advertisement
इसनपुर में मांस के टुकड़े मिलने से तनाव की स्थिति (फाइल फोटो) इसनपुर में मांस के टुकड़े मिलने से तनाव की स्थिति (फाइल फोटो)

सौरभ वक्तानिया

  • अहमदाबाद,
  • 05 अगस्त 2022,
  • अपडेटेड 10:18 PM IST

अहमदाबाद के इसनपुर में शुक्रवार को सड़क पर मांस के टुकड़े पड़ने होने से इलाके में तनाव फैल गया. मामले की जानकारी होते ही मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. अहमदाबाद क्राइम ब्रांच ने इस मामले में अहमदाबाद निवासी मोहम्मद फैजान मोहम्मद अय्यूब शेख (25 साल ) को गिरफ्तार किया है. पुलिस इस मामले में अब उससे पूछताछ कर रही है. वहीं पुलिस ने मांस का सैंपल जांच के लिए फॉरेन्सिक विज्ञान प्रयोगशाला भेज दिया है. 

Advertisement

विहिप ने किया विरोध, भारी बल तैनात

इस मामले में स्थानीय लोगों और विहिप ने आरोप लगाया कि मांस गाय का है. इसके बाद उन्होंने उस जगह पर विरोध प्रदर्शन किया, जहां मांस पाया गया था. विहिप ने सभी स्थानीय दुकानदारों से दुकानें बंद कर इलाके में बंद का आह्वान किया.

वहीं विरोध को बढ़ता देख मौके पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया. इसके बाद मामला गंभीर होने के कारण जांच अहमदाबाद क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई. क्राइम ब्रांच ने तत्काल आरोपियों को पकड़ने के लिए टीमें बना दीं. उसने आरोपी की धरपकड़ के लिए कई सीसीटीवी फुटेज खंगाले.

'पिटाई के डर से नहीं उठाया मांस' 

सूत्रों के अनुसार आरोपी शेख ने पुलिस को बताया कि शेख मांस को अहमदाबाद में एक जगह ले जा रहा था. उसने बताया कि वह जब मांस लेकर गुजर रहा था तब एक कुत्ते ने उसका रास्ता रोक लिया था. इसके बाद जब वह दूसरी बार पैकेट में मांस भरकर जा रहा था, तभी वह सड़क पर गिर गया.

Advertisement

आरोपी ने पुलिस को बताया कि अगर वह मांस लेने के लिए वाहन से उतरता तो लोग उसके साथ मारपीट करते इसलिए वह वहां से चला गया. बहरहाल पुलिस उसके बयान की पुष्टि कर रही है.
 

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement