रेवाड़ी में एक और छात्रा से रेप, साथ ही पढ़ता है आरोपी

जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से उसी के क्लासमेट ने रेप किया. घटना को धारूहेड़ा में अंजाम दिया गया. आरोपी छात्रा का दोस्त है.

Advertisement
प्रतीकात्मक तस्वीर प्रतीकात्मक तस्वीर

परमीता शर्मा / मनजीत सहगल

  • रेवाड़ी,
  • 18 सितंबर 2018,
  • अपडेटेड 4:49 PM IST

हरियाणा के रेवाड़ी में 12 सितंबर को छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस अभी तीन में से दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर भी नहीं पाई है कि रेवाड़ी से एक और रेप का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक छात्रा स्कूल में पढ़ती थी और आरोपी पीड़िता का क्लासमेट है. आरोपी छात्रा का दोस्त बताया जा रहा है.

Advertisement

बता दें कि इससे पहले रेवाड़ी में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित छात्रा से गैंगरेप का मामला सामने आया था. इस मामले में पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू को रविवार को गिरफ्तार कर लिया था.

मालूम हो कि 12 सितंबर को तीनों आरोपियों ने छात्रा का उस समय अपहरण कर लिया था जब वो कोचिंग जाने के लिए घर से निकली थी. इसके बाद लड़की को नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ किया. गैंगरेप के बाद आरोपी लड़की को महेंद्रगढ़ के एक बस स्टैंड पर अचेत स्थिति में छोड़ गए थे. इस मामले में रविवार को पुलिस ने तीन मुख्य आरोपियों में से एक नीशू को गिरफ्तार कर लिया था.

मालूम हो कि इस घटना का मुख्य आरोपी पंकज आर्मी का जवान है. पंकज की शादी 6 महीने पहले ही हुई थी. वह कोटा में पोस्टेड था और छुट्टियों में घर आया था. पंकज ने 2 साल पहले आर्मी ज्वाइन की थी.

Advertisement

कांग्रेस ने मांगा था CM इस्तीफा

12 सितंबर को हुए रेवाड़ी केस को कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने खट्टर सरकार की नाकामी बताते हुए कहा था कि 48 घंटे में अगर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं हो पाई है तो यह सरकार की विफलता होगी. सुरजेवाला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर का इस्तीफा भी मांगा था.

Read more!
Advertisement

RECOMMENDED

Advertisement
Latest News in Hindi »